एक्सप्लोरर

लॉकडाउन लंबा खिंचता देख एफपीआई का बाजार से पैसा निकालना जारी, मई में निकाले 4,444 करोड़ 

डिपोजिटरी डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FPI ने 1 से 21 मई के बीच इक्विटी मार्केट से 6,370 करोड़ रुपये निकाले हैं, जबकि डेट सेगमेंट में 1,926 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस तरह से FPI ने शुद्ध रुप से 4,444 करोड़ रुपये निकाले हैं.

कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों में लगाया गया लॉकडाउन लंबा खिंचता जा रहा है. राज्यों में लगे प्रतिबंधों की वजह से बिजनेस गतिविधियां धीमी हो गई हैं. सामानों की ढुलाई के साथ मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों पर असर पड़ा है. ऐसे में निवेशक अपने निवेश को लेकर सतर्क हो गए हैं. खास कर एफपीआई. विदेशी निवेशक मई में बाजार से अब तक 4,444 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं 

एफपीआई ने निकाले 4444 करोड़  रुपये 

डिपोजिटरी डेटा के मुताबिक  विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FPI ने 1 से 21 मई के बीच इक्विटी मार्केट से 6,370 करोड़ रुपये निकाले हैं, जबकि डेट सेगमेंट में 1,926 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस तरह से FPI ने शुद्ध रुप से 4,444 करोड़ रुपये निकाले हैं. पीटीआई की एक खबर के मुताबिक Morningstar India के हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर और भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर विदेशी निवेशक बाजार से थोड़ा दूरी बनाकर चल रहे हैं. श्रीवास्तव के मुताबिक हालांकि हालांकि पिछले दो हफ्तों से कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में सुधार आया है. इससे कुछ राहत मिली है और पैसे निकालने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है. 

इमर्जिंग मार्केट से निवेश निकालने का सिलसिला जारी 

 अप्रैल महीन में भारतीय बाजार से 9,435 करोड़ रुपये विदेशी निवेशकों ने निकाले थे. कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक  बढ़ती महंगाई और बढ़ते कर्ज के स्तर के चिंताओं से उभरते बाजारों से FPI पूंजी निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उभरते बाजारों  में इस महीने अब तक दक्षिण कोरिया से 825 करोड़ रुपये और ताइवान से 344 करोड़ डॉलर निकाले गए हैं. हालांकि इसके उलट इंडोनेशिया में इस दौरान 4.6 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ है. कोरोना के हालात ऐसे रहे तो इमर्जिंग मार्केट से और भी निवेश निकल सकता है. 

Life Insurance Policy खरीदते वक्त इन 5 बातों का रखें ध्यान, नहीं चुकाना पड़ेगा ज्यादा प्रीमियम

शेयर बाजार में निवेश का एक आसान तरीका जो सामान्य लोगों के भी आएगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget