एक्सप्लोरर

एफपीआई ने भारतीय बाजारों से निकाले 10.2 अरब डॉलर, निफ्टी हाई से 8 फीसदी नीचे, वजह यहां समझें

FPI Selling: विदेशी फंड्स से पैसा निकलने के मामले में अक्टूबर का महीना सबसे खराब साबित हो रहा है. एक से 25 अक्टूबर के बीच भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 85,790 करोड़ रुपये निकाले हैं.

FPI: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी खराब कारोबारी हफ्तों में से एक रहा जब स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली. अब जहां विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से शेयर बाजार से पैसा निकाला जा रहा है वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली भी जमकर आफटफ्लो हो रहा है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी है. इस महीने एफपीआई ने अबतक भारतीय बाजार से 85,790 करोड़ रुपये या 10.2 अरब डॉलर की निकासी की है.

भारतीय शेयर बाजारों से क्यों बाहर जा रहा पैसा

चीन के प्रोत्साहन उपायों, वहां शेयरों के आकर्षक वैल्यूएशन और भारतीय बाजारों में शेयरों के हाई वैल्यूएशन की वजह से एफपीआई भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं. इससे पहले सितंबर में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में 57,724 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जो उनके निवेश का 9 महीनों का हाई लेवल है. आंकड़ों के मुताबिक एफपीआई ने एक से 25 अक्टूबर के बीच भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 85,790 करोड़ रुपये निकाले हैं. एफपीआई के लगातार पैसा निकालने की वजह से बाजार के सेंटीमेंट पर असर देखा गया है, जिससे एनएसई का निफ्टी अपने हाई लेवल से आठ फीसदी नीचे आ गया है.

अक्टूबर का महीना साबित हुआ सबसे खराब

विदेशी फंड्स से पैसा निकलने के मामले में अक्टूबर का महीना सबसे खराब साबित हो रहा है. इससे पहले का खराब महीनों का आंकड़ा देखें तो मार्च 2020 में, एफपीआई ने शेयरों से 61,973 करोड़ रुपये निकाले थे. इस साल अबतक एफपीआई ने शेयरों में 14,820 करोड़ रुपये और डेट या बॉन्ड बाजार में 1.05 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है.

जून से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लगातार कर रहे थे खरीदारी

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक जून 2024 से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक लगातार घरेलू शेयर बाजारों में खरीदारी कर रहे थे. अप्रैल-मई में उन्होंने जरूर 34,252 करोड़ रुपये का फंड विड्रॉल किया था.

क्या कहते हैं बाजार के जानकार

मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर और रिसर्च मैनेजर हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में एफपीआई का भारतीय बाजार में निवेश जियो-पॉलिटिकल स्थिति और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव जैसे ग्लोबल इंवेट्स पर निर्भर करेगा.उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति का रुख, कंपनियों के तिमाही नतीजे और त्योहारी सेशन की मांग पर एफपीआई की निगाह रहेगी.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई की निरंतर बिकवाली के रुख में तत्काल बदलाव आने की संभावना नहीं है. चीन के इंसेटिव कदमों की वजह से एफपीआई वहां के बाजार का रुख कर रहे हैं. इसके अलावा भारत में वैल्यूएशन ऊंचा होने की वजह से भी एफपीआई बिकवाल की भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Online Shopping Scams: दिवाली की शॉपिंग कहीं पड़ न जाए भारी, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget