एक्सप्लोरर

LIC PAN Update: एलआईसी के शेयर्स पाने के लिए बीमा पॉलिसी के साथ लिंक करें पैन नंबर, जानें लिंक करने का तरीका

PAN-LIC Policy Link: एलआईसी पॉलिसी के साथ अपना पैन नंबर लिंक करा लें तभी आप एलआईसी के शेयर पाने के लिए पॉलिसीधारकों के रिजर्व कैटगरी में आवेदन कर सकेंगे.  

LIC IPO PAN Link: अगर आप देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जरुरी खबर है. फौरन अपने एलआईसी पॉलिसी के साथ अपना पैन नंबर लिंक करा लें तभी आप एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व कैटगरी में आवेदन करने के पात्र हो पायेंगे. एलआईसी ने अब अपने पॉलिसीहोल्डर्स से कहा है कि वे उसके प्रस्तावित आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए अपना परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN को 'अपडेट' कर लें. 

LIC ने जारी किया बयान

एलआईसी ने एक बयान में कहा कि 'ऐसे किसी भी पब्लिक इश्यू में भाग लेने के लिए पॉलिसीहोल्डर्स को यह कंफर्म करना होगा कि उनकी पैन की डिटेल्स कंपनी के रिकॉर्ड में अपडेटेड हैं. देश में किसी भी पब्लिक इश्यू में बुक करने या सदस्यता लेने के लिए आपके पास वैलिड डीमैट खाता होना ही चाहिए और ये एलआईसी के आईपीओ पर भी लागू है.

LIC ने अपने बयान में ये भी कहा है कि एलआईसी पॉलिसीधारकों को विज्ञापन (एडवर्टाइजमेंट)  के जरिये अपने पैन के अपडेट करने की जानकारी दे रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह प्रस्तावित आईपीओ में भागीदारी के लिए 'नो योर कस्टमर' (केवाईसी) के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है.

LIC भेज रहा ईमेल एसएमएस 

एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को पैन नंबर पॉलिसी के साथ लिंक करने के लिए लगातार ईमेल और एसएमएस भेज रहा है. जिसमें पैन को अपडेट करने का तरीका भी बताया जा रहा है. 

एलआईसी के पॉलिसीधारक https://licindia.in या फिर https://licindia.in/Home/Online-PAN-Registration पर जाकर पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक कर सकते हैं. 

लिंक करने के दौरान पॉलिसीधारक  अपना पॉलिसी नंबर, पैन नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी अपडेट करना होगा. पॉलिसीधारक ये भी चेक कर सकते हैं कि उनका पैन पॉलिसी के साथ लिंक किया हुआ है या नहीं. 

एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को सूचित किया है कि जिनके पास पैन नंबर नहीं है वे इसके लिए फौरन आवेदन कर सकते हैं. इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometaxindia.gov.in/Pages/tax-services/apply-for-pan.aspx पर जाकर पैन कार्ड बनाने का तरीका जान सकते हैं.  
एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को डिमैट अकाउंट नहीं होने पर जल्द खोलने की भी सलाह दे रहा है, 

कब आएगा LIC का आईपीओ

वित्त वर्ष 2021-22 में के आखिरी तिमाही जनवरी से मार्च के बीच एलआईसी का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा. सरकार की योजना एलआईसी में आईपीओ के जरिए 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है. एलआईसी के आईपीओ की तारीखों की घोषणा जल्द की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

Tata Group IPL Sponser: चीनी मोबाइल कंपनी Vivo की जगह अब टाटा समूह आईपीएल का टाइटल स्पांसर

Indian Railways: मुंबई - अहमदाबाद के बीच अब केवल 3 दिन चलेगी ये ट्रेन, कहीं आपने तो बुक नहीं कराया है टिकट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget