एक्सप्लोरर

Branded Spices: ब्रांडेड मसालों को स्टॉक न करें डिस्ट्रीब्यूटर, एसोसिएशन ने चौकन्ना रहने की दी सलाह  

MDH and Everest Masala: एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन AICPDF ने कहा है कि यह चिंताजनक स्थिति है. लोकल ब्रांड भी जांच के दायरे में आएंगे. इससे सेल में गिरावट की आशंका है.

MDH and Everest Masala: देश के दो सबसे बड़े मसाला ब्रांड एवरेस्ट और एमडीएच पर सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में हुई कार्रवाई से मसाला इंडस्ट्री के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. मसाला उद्योग को एक के बाद एक बुरी खबरें मिल रही हैं. भारत समेत दुनिया के कई देशों में इन मसाला ब्रांड के खिलाफ जांच की जा रही है. अब एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने सलाह दी है कि कारोबारी ब्रांडेड मसालों की स्टॉकिंग से बचें. भविष्य में इनकी सेल में गिरावट की आशंका है. 

FSSAI की जांच के चलते आ सकती है सेल में गिरावट 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (AICPDF) ने कहा कि ये मसाले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) की जांच के दायरे में हैं. इन पर कार्रवाई की भी आशंका है. इसके चलते इन मसाला ब्रांड की सेल में भारी गिरावट आ सकती है. ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स को फूंक-फूंक कर कदम रखने होंगे और इनकी स्टॉकिंग से बचना होगा. यह सलाह ऐसे समय में जारी की गई है, जब ये बड़े मसाला ब्रांड अनुमति से ज्यादा एथलीन ऑक्साइड मिलाने के आरोपों के चलते मुसीबत से जूझ रहे हैं. 

पूरे देश में इन मसालों के सैंपल की चल रही जांच 

FSSAI ने इन आरोपों की जांच के लिए पूरे देश में इन मसालों के सैंपल इकट्ठे करने का निर्देश दिया है. फूड रेगुलेटर ने सभी राज्यों के फूड कमिश्नर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. फूड कमिश्नर अपने-अपने राज्यों में स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से सैंपल इकट्ठे कर जांच करेंगे और एक रिपोर्ट FSSAI को सौंपेंगे. अप्रैल में हॉन्गकॉन्ग ने एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले पर रोक लगा दी थी. साथ ही कस्टमर्स से अपील की थी कि अगर वो इन्हें खरीद चुके हैं तो इस्तेमाल न करें. एथलीन ऑक्साइड एक पेस्टिसाइड है. इसके संपर्क में ज्यादा समय तक रहने से कैंसर का खतरा उत्पन्न होता है.

लोकल मसाला ब्रांड भी आएंगे जांच के दायरे में 

इस बीच कंपनियों ने इन आरोपों का खंडन किया था. एमडीएच के प्रवक्ता ने कहा था कि हम आप सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि कंपनी एथलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल ही नहीं करती है. AICPDF के प्रेसिडेंट धैर्यशील पाटिल ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक स्थिति है. लोकल मसाला ब्रांड भी जांच के दायरे में आएंगे. भारत का मसाला उद्योग लगभग 67,500 करोड़ रुपये का है. ब्रांडेड मसालों की इसमें लगभग 24 हजार करोड़ रुपये की हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें 

Indian Economy: अगले साल जापान को पीछे छोड़ देगी भारत की इकोनॉमी, गुस्से में हैं यहां के लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget