एक्सप्लोरर

FM Nirmala Sitharaman: बचाना चाहते हैं अपनी मेहनत के पैसे, तो बड़े काम की है वित्त मंत्री की ये सलाह

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कर्नाटक के तुमकुरु में एक कार्यक्रम के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने पोंजी ऐप्स और फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स जैसे मुद्दों पर बातें की...

बदलते समय के साथ लोगों के निवेश करने के तरीके में बदलाव आया है, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली है, वह है जल्दी से बहुत सारे पैसे कमाने का लोभ. लोग पहले भी इस लोभ के चक्कर में अपनी गाढ़ी कमाई गंवाते रहे हैं और अभी भी उनके मेहनत के पैसे स्वाहा हो जा रहे हैं. यह मामला इस कदर गंभीर हो चला है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (FM Nirmala Sitharaman) को भी चिंता हो गई है. उन्होंने लोगों को अपनी मेहनत के पैसे बचाने के लिए बड़े काम की एक सलाह भी दी है.

आंख मूंद कर न करें भरोसा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कर्नाटक के तुमकुरु में एक कार्यक्रम के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं. इसी दौरान उन्होंने फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स (Financial Influencers) पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि अगर आप अपने पैसे बचाना चाहते हैं कि तो किसी की भी सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें. कहीं भी पैसे लगाने से पहले खुद अच्छे से रिसर्च करें.

10 में से 7 लोगों का एजेंडा कुछ और

उन्होंने बाद में इसे लेकर ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, अगर 3-4 लोग हमें सही सलाह दे रहे हैं, तो 10 में से 7 ऐसे भी लोग हैं जिनका उद्देश्य वास्तव में कुछ और है. अभी बहुत सारे सोशल इन्फ्लुएंसर्स और फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स देखने को मिल रहे हैं, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना है कि उनकी सलाह को क्रॉसचेक करें. मेहनत से कमाए गए अपने पैसे को बचाने के लिए भीड़ का हिस्सा बनकर किसी चीज के पीछे नहीं भागें.

पोंजी ऐप्स पर एक्शन की तैयारी

वित्त मंत्री ने पोंजी ऐप्स (Ponzi Apps) पर भी अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि कई सारे पोंजी ऐप्स हैं और हम रिजर्व बैंक व अन्य संबंधित मंत्रालयों के साथ मिलकर उनके ऊपर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पोंजी ऐप्स पर लगाम लगाने के लिए इस तरह काम चल रहा है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ. इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.

सरकार के पास नहीं है ऐसा प्रस्ताव

जहां तक फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर्स की बात है, वित्त मंत्री ने बताया कि फिलहाल इनके ऊपर नियंत्रण को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बारे में लोगों को खुद ही सजग और सावधान रहना चाहिए, क्योंकि अंतत: यह उनकी मेहनत की कमाई है. आप अपनी मेहनत की कमाई के पैसे कहां लगाते हैं, इस बारे में किसी की सलाह मानने से पहले उस बारे में खुद अच्छे से रिसर्च करना जरूरी है. ऐसा करने से ही मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: आरबीआई को यकीन, काम आया ये उपाय, मंहगाई को काबू करने में मिली मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget