एक्सप्लोरर

Nirmala Sitharaman: शेयर बाजार ने बढ़ाई वित्त मंत्री की चिंता, इस बात से हुईं परेशान

Share Market Derivatives: शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से जहां कई मार्केट पार्टिसिपेंट खुश हो रहे हैं, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ये आंकड़े परेशान कर रहे हैं...

शेयर बाजार में निवेश करने वाले आम लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. लगातार आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं कि खुदरा निवेशक पारंपरिक निवेश विकल्पों के ऊपर शेयर बाजार को तरजीह दे रहे हैं. इस बात से बाजार के विभिन्न भागीदार जहां खुश हैं, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की चिंता इसके चलत बढ़ी हुई है.

बाजार के इस ट्रेंड ने किया परेशान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रमुख शेयर बाजार बीएसई के एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाजार के नए ट्रेंड पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय अब शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं, जिससे उनकी बचत और कमाई पर जोखिम बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों की बचत (हाउसहोल्ड सेविंग) को सुरक्षित बनाने के उपायों की जरूरत है.

इस कारण पैदा हो सकता है खतरा

वित्त मंत्री की चिंता शेयर बाजार में भी खास तौर पर डेरिवेटिव सेगमेंट यानी फ्यूचर एंड ऑप्शंस में पैसे लगाने वालों के लिए है. वह कहती हैं- अगर फ्यूचर एंड ऑप्शंस बाजार के खुदरा कारोबार में कोई अनियंत्रित विस्फोट होता है तो उससे बाजार, निवेशकों की धारणा और हाउसहोल्ड फाइनेंस सभी के लिए भविष्य की चुनौतियां पैदा हो सकती हैं. वित्त मंत्री ने बीएसई से आह्वान किया कि वह खुदरा निवेशकों के पैसे को सुरक्षित बनाने के लिए सेबी के साथ मिलकर काम करे.

सेबी भी जाहिर कर चुका है चिंता

यह पहली बार नहीं है, जब फ्यूचर एंड ऑप्शंस को लेकर शीर्ष स्तर पर चिंताएं व्यक्त की गई हों. बाजार नियामक सेबी खुद एफएंडओ सेगमेंट में बढ़ती खुदरा भागीदारी को लेकर चिंताएं जाहिर कर चुका है. सेबी फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट में निवेशकों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पहलों पर भी काम कर रहा है. उनमें निवेशकों को जागरूक करने के प्रयास भी शामिल हैं.

रिटेलर्स को हो रहा इतना नुकसान

आंकड़े बताते हैं कि फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट में ज्यादातर खुदरा निवेशक नुकसान ही उठाते हैं. सेबी की एक स्टडी में पिछले साल पता चला था कि शेयर बाजार मं डेरिवेटिव सेगमेंट में हर 10 में से 9 खुदरा निवेशक नुकसान उठा रहे हैं. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 89 फीसदी खुदरा निवेशकों को फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेड में औसतन 1.1 लाख रुपये का नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें: पेटीएम की हो गई छुट्टी, यस बैंक और सुजलॉन समेत इन 18 शेयरों को फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget