एक्सप्लोरर

Flour Rate: प्याज के बाद अब आटा महंगा होने के आसार, जेब पर बोझ बढ़ने का क्यों है डर- जानें

Wheat Flour Rates: कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री पर दिए गए डेटा के मुताबिक इस समय देश में आटे के औसत रिटेल भाव 36 रुपये प्रति किलोग्राम हैं जो पिछले साल के औसत रेट से ज्यादा हैं.

Wheat Flour: भारत में 6 सालों से गेहूं के आयात की जरूरत नहीं पड़ी थी और आखिरी बार भारत सरकार ने ऑस्ट्रेलिया और यूक्रेन से साल 2017-18 में 15 लाख टन गेहूं इंपोर्ट किया था. हालांकि अब स्थिति बदलती नजर आ रही है क्योंकि देश में गेहूं का उत्पादन कम हुआ है. सरकार का अनुमान है कि इस साल गेहूं की फसल पिछले साल के रिकॉर्ड 112 मिलियन मीट्रिक टन से 6.25 फीसदी कम रहेगी. 

प्याज के दाम बढ़ने शुरू हुए-अब आटा मंहगा होने के आसार

कल ही हमने (एबीपी लाइव) ने खबर दी थी कि देश में प्याज के दाम चढ़ रहे हैं और मुख्य रूप से महाराष्ट्र की लासलगांव मंडी में प्याज के भाव 50 फीसदी तक बढ़ने का संकेत दिखा रहे हैं. अब अगर आटे पर भी बढ़ती महंगाई का करेंट लगेगा तो आम लोगों के लिए रोजाना के खर्चों को संभालना मुश्किल हो सकता है.

16 सालों में सबसे कम हुआ देश में गेहूं का स्टॉक

सरकारी गोदामों में गेहूं का भंडार पिछले 16 सालों में सबसे कम स्तर पर आ गया जब अप्रैल 2024 में 75 लाख टन हो गया. इसके पीछे का कारण देखें तो बताया गया है कि सरकार को आटा मिलों और बिस्कुट बनाने वाली कंपनियों को रिकॉर्ड 1 करोड़ टन से ज्यादा गेहूं बेचना पड़ा था. आटा और आटे से बने प्रोडक्ट्स के बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया था लेकिन गेहूं फसल का बड़ा हिस्सा वहां खप गया.

गेहूं के दाम बढ़ने से आटा महंगा होने की आशंका 

एक साल में गेहूं के दाम 8 फीसदी तक बढ़ गए हैं और आने वाले पखवाड़े (15 दिनों) में इसके भाव में और 7 फीसदी का उछाल देखा जा सकता है. इसके असर से साफ तौर पर आटे के महंगे होने की आशंका है. आने वाले दिनों में आटे के दाम बढ़ने से लोगों के घरों का बजट बिगड़ सकता है. 

गेहूं के दाम एक साल में कितने बढ़े

कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री पर दिए गए डेटा के मुताबिक इस समय देश में आटे के औसत रिटेल भाव 36 रुपये प्रति किलोग्राम हैं. एक साल पहले के दाम देखें तो आटे का दाम 34.75 रुपये प्रति किलो पर थे. 1 साल में 3.60 रुपये महंगे होने के बाद अब इस साल इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने की आशंका बन रही है. 

(डेटा स्त्रोत- https://fcainfoweb.nic.in)

आज आएंगे खुदरा महंगाई दर के आंकड़े

आज शाम तक मई 2024 के रिटेल इंफ्लेशन यानी खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी कर दिए जाएंगे और इससे अंदाजा हो जाएगा कि देश में खाने-पीने की वस्तुओं के दाम किस दिशा में हैं.

ये भी पढ़ें

सोने के गहने खरीदने हैं तो जान लें, सरकार ने इस तरह की गोल्ड ज्वैलरी के इंपोर्ट पर लगाई बंदिशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget