एक्सप्लोरर

Flipkart Employees: फ्लिपकार्ट का बड़ा फैसला, 4500 सीनियर कर्मचारियों को नहीं मिला कोई इंक्रीमेंट, जानें क्या है वजह?

Flipkart Employees Salary: फ्लिपकार्ट कंपनी ने अपने 30 फीसदी सीनियर कर्मचारियों के वेतन में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है. जानिए कंपनी ने इस फैसले के पीछे क्या कारण बताया है.

Flipkart Employees Salary: देश के ई-कॉमर्स सेक्टर (E-Commerce Sector) की कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. फ्लिपकार्ट कंपनी ने टॉप लेवल के 30 फीसदी कर्मचारियों के वेतन में कोई इजाफा नहीं किया है. यानी कंपनी के बाकी 70 फीसदी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हुई है. कंपनी ने ये फैसला मौजूदा हालातों को देखते लिया है. अभी दुनिया भर में टेक कंपनियों में छंटनी (Tech Company Layoffs) का दौर भी चल रहा है. जानिए इस ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने फैसले के पीछे क्या वजह बताई है. 

4,500 कर्मचारी हो रहे प्रभावित 

ईटी के मुताबिक, कंपनी के इस फैसले से करीब 4,500 कर्मचारियों पर असर पड़ने वाला है. कर्मचारियों को भेजे एक ई-मेल के जरिये इस बात का खुलासा हुआ है. इस ई-मेल में फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि इस साल सीनियर कर्मचारी जो ग्रेड 10 (Grade 10) और उससे ऊपर के स्तर पर काम कर रहे हैं, उन्हें कोई बढ़ोतरी नहीं मिलेगी. मालूम हो कि ग्रेड 10 और उससे ऊपर मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट जैसे पद पर काम करने वाले लोग शामिल होते हैं. यह फैसला फ्लिपकार्ट ने जनवरी-दिसंबर 2022 के प्रदर्शन को देखकर लिया है.

कंपनी ने क्या कहा 

फ्लिपकार्ट के मुख्य जन अधिकारी कृष्णा राघवन (Krishna Raghavan Flipkart Chief People Officer) ने एक ईमेल में कर्मचारियों को इस बारे में सूचित किया है. कंपनी ने कहा  कि मौजूदा व्यापक आर्थिक स्थिति को देखते हुए हम अपने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने संसाधनों के प्रबंधन में विवेकपूर्ण रखना चाहते हैं.

हमारे लगभग 70 फीसदी कर्मचारी को उनके मुआवजे में बढ़ोतरी मिलती रहेगी. यानी हम कर्मचारी-केंद्रित नीतियों, कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों, पदोन्नति, ईएसओपी और चिकित्सा बीमा सहित अन्य तरह के फायदे सभी कर्मचारियों को मिलते रहेंगे.

कर्मचारियों को मिलेगा बोनस 

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने यह भी कहा कि कर्मचारियों के लिए बोनस भुगतान जारी रहेगा. यानी इन सीनियर कर्मचारियों को कुछ राहत भी दी है. गौरतलब है कि कंपनी का एनुअल असेसमेंट (Annual Assessment) अब पूरा हो चुका है और वेतन वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

ऐसे हुई कंपनी की शुरुआत

फ्लिपकार्ट भारत में स्थित ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी है. इसका मुख्यालय बेंगलुरू में स्थित है. इस कंपनी की शुरुआत साल 2007 में सचिन बंसल और बिनी बंसल ने एक ऑनलाइन स्टोर के रूप में की थी, जिसमें मूल रूप से पुस्तकें बेची जाती थी. इसके बाद इस स्टोर पर अन्य कई तरह के वस्तुओं को भी बेचा जाने लगा और आज यह देश की बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनी बन गई है. 

ये भी पढ़ें: Wheat-Atta Price Hike: सरकार का दावा, 3 बार ई-ऑक्शन में गेहूं बेचने पर कम हुए दाम, पर रिटेल मार्केट में अभी भी महंगा मिला रहा गेहूं-आटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगले 3 महीने नहीं बढ़ेंगी FD की दरें, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी का बड़ा बयान
अगले 3 महीने नहीं बढ़ेंगी FD की दरें, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी का बड़ा बयान
एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी क्रैश
एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी क्रैश
Explained: 4F क्राइसिस क्या है और आपको डरने की जरूरत है या नहीं? एक्सपर्ट्स से जानें सच
4F क्राइसिस क्या है और आपको डरने की जरूरत है या नहीं? एक्सपर्ट्स से जानें सच
विधवा बहू की पेंशन में सास का नहीं हिस्सा, कोर्ट ने दिया 83 साल की बुजुर्ग महिला को झटका
विधवा बहू की पेंशन में सास का नहीं हिस्सा, कोर्ट ने दिया 83 साल की बुजुर्ग महिला को झटका

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget