एक्सप्लोरर

India Election 2024: फिच का अनुमान, भाजपा का सत्ता में लौटना तय, नीतियों में नहीं आएगा कोई बदलाव 

India Election 2024: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने आम चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत की उम्मीद जताई है. एजेंसी ने कहा कि यही पैटर्न बांग्लादेश में भी देखने को मिल सकता है.

India Election 2024: तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को विश्लेषक अगले साल की शुरुआत में होने वाले लोकसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं. आर्थिक जगत में भी यही अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा की सत्ता में वापसी तय है. इसलिए नीतियों में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा. यदि ऐसा हुआ तो लांग टर्म ग्रोथ में रुकावट आने की आशंका खत्म हो जाएगी. फिच रेटिंग्स ने भी इसी बात को दोहराया है.

सुधार नीतियों पर पड़ सकता है प्रभाव 

अंतरराष्ट्रीय एजेंसी फिच रेटिंग्स के अनुसार, अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों के मद्देनजर हमारा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन फिर से सरकार बनाएगा. यही प्रशासन आगे भी देश का नेतृत्व करेगा. इसलिए नीतिगत बदलाव की कोई खास आशंका नहीं है. हालांकि, वह कितनी मजबूती से सत्ता में आते हैं. इसका असर सरकार की सुधार नीतियों पर पड़ सकता है. भाजपा ने हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव जीते हैं. इन नतीजों के बाद बाजार में जबरदस्त उछाल देखी गई थी. 

नोमूरा ने भी जीत का लगाया था अनुमान 

हाल ही में नोमूरा ने भी बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया था. उसका कहना था कि निवेशकों के मन से चुनाव पूर्व शंका लगभग खत्म हो चुकी है. नोमूरा ने कहा था कि नतीजे देखकर लग रहा है कि जनता में नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के प्रति भरोसा अभी भी कायम है. आम चुनाव में भाजपा की स्पष्ट जीत होती दिखाई दे रही है.

बांग्लादेश में भी बदलाव की आशंका नहीं 

एमके ग्लोबल की लीड इकोनॉमिस्ट माधवी अरोड़ा के अनुसार, भाजपा का सत्ता में लौटना न सिर्फ लांग टर्म ग्रोथ बल्कि नीतियों की निरंतरता भी सुनिश्चित करेगा. तीन राज्यों के चुनाव नतीजों ने इसके स्पष्ट संकेत दे दिए हैं. फिच ने कहा कि एशिया में राजनीतिक रूप से ज्यादा उठापटक होती नहीं दिखाई दे रही. हमारा अनुमान है कि बांग्लादेश में भी वर्तमान सरकार ही जनवरी में होने वाले चुनावों के बाद सत्ता में लौट सकती है.

ये भी पढ़ें 

Vande Bharat in Kashmir: कश्मीर की वादियों में पहली बार दौड़ेगी वंदे भारत, जम्मू से श्रीनगर तक रास्ता सिर्फ 3.5 घंटे का होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget