एक्सप्लोरर

FirstCry IPO: निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दे सकता है फर्स्टक्राई का आईपीओ, आज लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में मचाया धमाल 

Brainbees Solutions: फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सोल्यूशंस का आईपीओ 13 अगस्त को लिस्ट होने जा रहा है. कंपनी के आईपीओ को अच्छा सब्सक्रिप्शन मिला है.

Brainbees Solutions: बच्चों के प्रोडक्ट बनाने वाली फर्स्टक्राई (FirstCry) कंपनी अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सोल्यूशंस (Brainbees Solutions) ने आईपीओ के जरिए 4194 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाए हैं. इसमें 1666 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 2528 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल था. आईपीओ की लिस्टिंग मंगलवार, 13 अगस्त को होने जा रही है. ग्रे मार्केट में इस कंपनी के शेयर की अच्छी डिमांड है. इसे देखते हुए लिस्टिंग भी धमाकेदार होने के संकेत हैं. 

सब्सक्रिप्शन आंकड़ों ने लोगों के मुंह पर लगा दिया ताला

कंपनी ने आईपीओ में शेयरों की कीमत 465 रुपये रखी थी. ज्यादा कीमत को देखकर आशंका जताई जा रही थी कि निवेशक इसे लेकर उतनी रुचि नहीं दिखाएंगे. मगर, आईपीओ के सब्सक्रिप्शन आंकड़ों ने लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया. विशेषज्ञों का मानना है कि यह आईपीओ 15 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. फर्स्टक्राई का यह आईपीओ 12.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इस पर सबसे ज्यादा पैसा क्वालिफाइड इंस्टीटूशनल बायर्स (QIB) ने लगाया है. उन्होंने इसे 19.30 गुना सब्सक्राइब किया. नॉन इंस्टीटूशनल इनवेस्टर्स ने 4.68 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स ने इसे 2.31 गुना सब्सक्राइब किया है.

आईपीओ के 15 से 18 फीसदी लिस्टिंग गेन की उम्मीद

मार्केट विशेषज्ञ इसके जीएमपी को देखते हुए आईपीओ से 15 से 18 फीसदी लिस्टिंग गेन की उम्मीद जता रहे हैं. मगर, वह कंपनी के घाटे को लेकर भी आशंकित हैं. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 6,481 करोड़ रुपये रहा है. मगर, कंपनी को 321.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. एक साल पहले कंपनी का घाटा 486 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का कर्ज भी इस अवधि में 462.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 691.85 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से आने वाले पैसों की मदद से बेबीहग (BabyHug) ब्रांड का विस्तार करने के साथ ही सेल्स, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी को भी बढ़ाएगी.

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi: हर महीने 9 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहे राहुल गांधी, मोदी 3.0 में भरती जा रही जेब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस
Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस
Swiggy-Zomato: बेंगलुरु में बंद होगी स्विगी-जोमैटो की सर्विस! किसने और क्यों दिया अल्टीमेटम?
बेंगलुरु में बंद होगी स्विगी-जोमैटो की सर्विस! किसने और क्यों दिया अल्टीमेटम?
बोतल-कैन से हटेगा 'एनर्जी ड्रिंक' का लेबल, सरकार ने कंपनियों को दी डेडलाइन
बोतल-कैन से हटेगा 'एनर्जी ड्रिंक' का लेबल, सरकार ने कंपनियों को दी डेडलाइन
HDFC बैंक ने अपने ही CEO और CFO पर क्यों लगाया 1-1 लाख रुपए का फाइन?
HDFC बैंक ने अपने ही CEO और CFO पर क्यों लगाया 1-1 लाख रुपए का फाइन?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget