एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ने सेबी को फिर से सौंपे दस्तावेज, जल्द आएगा आईपीओ 

FirstCry IPO: सॉफ्टबैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा इस आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे. यह आईपीओ 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा. 

FirstCry IPO: बच्चों के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी फर्स्टक्राई (FirstCry) जल्द मार्केट में अपना आईपीओ लाने वाली है. फर्स्टक्राई की पैरेंट कंपनी ब्रेनबी सोलूशंस (Brainbees Solutions) ने आईपीओ के दस्तावेज एक बार फिर से बाजार नियामक सेबी (SEBI) को सौंप दिए हैं. पिछली बार सेबी ने आईपीओ के दस्तावेज यह कहकर वापस कर दिए थे कि इनमें ‘की परफॉर्मेंस इंडीकेटर्स’ (KPI) की सही जानकारी नहीं दी गई है. 

1821 करोड़ रुपये का होगा कंपनी का आईपीओ 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे स्थित कंपनी ने सेबी के आदेश का पालन करते हुए दोबारा से ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) दाखिल किया है. इसमें कंपनी ने केपीआई की जानकारी भी दी है. इसमें ऑर्डर वॉल्यूम, एवरेज ऑर्डर वैल्यू और एनुअल ट्रांजेक्शन और कस्टमर बेस की जानकारी भी है. इसके अनुसार, कंपनी का आईपीओ लगभग 1821 करोड़ रुपये का होगा. इसमें से 1816 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और शेयरहोल्डर्स लगभग 5.44 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर का ऑफर फॉर सेल भी करेंगे.

सॉफ्टबैंक और महिंद्रा बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी 

ऑफर फॉर सेल में केमैन आइलैंड में रजिस्टर्ड कंपनी एसवीएफ फ्रॉग (SVF Frog) लगभग 2.03 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी. एसवीएफ फ्रॉग को सॉफ्टबैंक से समर्थन प्राप्त है. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भी 28.06 लाख इक्विटी शेयर मार्केट में लेकर आएगी. ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, सॉफ्टबैंक (Softbank) के पास ब्रेनबी सोलूशंस की लगभग 25.55 फीसदी हिस्सेदारी है. महिंद्रा एंड महिंद्रा भी कंपनी में 10.98 फीसदी की हिस्सेदार है. 

साल 2020 में बन गई थी यूनिकॉर्न

साल 2010 में लॉन्च हुई फर्स्टक्राई बच्चों और मां के लिए कई तरह के प्रोडक्ट ऑफलाइन और ऑनलाइन बेचती है. यह अब तक 42.5 करोड़ डॉलर की फंडिंग ले चुकी है. साल 2020 में इसमें सॉफ्टबैंक ने 30 करोड़ डॉलर का निवेश किया था. इसके चलते यह यूनिकॉर्न बन गई थी. कंपनी के सीईओ सुपम माहेश्वरी हैं. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने आईपीओ के लिए दस्तावेज देने से पहले कंपनी के 62 लाख शेयर बेच दिए थे.

ये भी पढ़ें 

Indian Airlines: इंटरनेशनल ट्रेवल में दिखेगा भारतीय एयरलाइन्स का जलवा, मार्केट पर कर लेंगी कब्जा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget