एक्सप्लोरर

First Republic Bank Crisis: अमेरिकी बैंक ने बनाया छंटनी का बड़ा प्लान, शेयरों में हुई रिकॉर्ड गिरावट; सरकार ने भी मदद से किया इनकार

First Republic Bank: बुधवार को फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखी गई और बैंक ने अपनी 50 फीसदी तक की वैल्यू को खो दिया है. बैंक के बचाव को लेकर अधिकारियों ने एक बयान दिया है.

First Republic Bank Shares: सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank)  से शुरू हुए बैंकिंग संकट (Global Banking Crisis) ने अब धीरे-धीरे दूसरे बैंकों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. अब इस लिस्ट में एक और बैंक का नाम जुड़ गया है. यह बैंक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) है. बुधवार को इस बैंक के शेयरों में 39.2 फीसदी की भारी गिरावट (First Republic Bank Shares Dips) देखी गई है और इस संकट के कारण बैंक ने अपने 50 फीसदी तक वैल्यू को खो दिया. बैंक के शेयरों में इस बड़ी गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी सरकार का एक बयान था. 

बैंक के हालात पर अमेरिकी सरकार ने कहा?

CNBC की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के हालात पर बात करते हुए कहा कि सरकार का फिलहाल बैंक को बचाने का कोई प्लान नहीं है. इस खबर के बाद से ही बैंक के निवेशकों में निराशा आ गई. इसके बाद बैंक के शेयर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए. सरकार बैंक के बचाव में हस्तक्षेप करने से मना कर चुकी है. इसके बाद निवेशकों के बीच अफरा तफरी मच गई है.

बैंक की ट्रेडिंग को रोका गया

इससे पहले भी बैंक को लेकर आ रही खबरों के कारण मंगलवार को भी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही थी. मंगलवार को बैंक के शेयर 20 फीसदी तक गिर गए थे. सोमवार को फर्स्ट रिपब्लिक बैंक ने अपने निवेशकों को यह जानकारी दी थी कि देश के बड़े बैंकों के समूह ने मिलकर बैंक को बचाने के लिए कुल 30 बिलियन डॉलर की बिना बीमा की गई राशि को बैंक में जमा किया जाएगा. इस खबर के बाद भी मंगलवार और बुधवार को बैंक के शेयरों में बिकवाली देखी गई है और यह अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया. इस गिरावट के बाद बुधवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (New York Stock Exchange) ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के शेयरों के ट्रेडिंग पर रोक लगा दी थी. उस समय तक बैंक के शेयरों में 39.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके बाद शेयरों में कुछ बढ़त देखी गई और बुधवार को यह कुल 29.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

साल के अंत तक बड़ी छंटनी की तैयारी

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक ने अपने खराब होती वित्तीय हालात को सुधारने के लिए खर्च में कटौती करने का फैसला किया है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक बैंक अपने 7,200 कर्मचारियों की छुट्टी कर सकता है. इसके साथ ही बैंक अपने कम ब्याज दर पर दिए गए लोन और गिरवी रखी गई प्रॉपर्टी को भी बेचने पर विचार कर रहा है. बैंक शेयर मार्केट उन शेयरों को खरीदने पर विचार कर रहा है जिससे वह अपने बैलेंस शीट में आई गिरावट को बैलेंस कर सकें. गौरतलब है कि फर्स्ट रिपब्लिक बैंक का डिपॉजिट दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में 176.43 बिलियन डॉलर था जो मार्च की तिमाही में कम होकर 104.47 बिलियन डॉलर पर आ गया. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में बढ़त, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget