एक्सप्लोरर

कोरोना के इस दौर में बेरोजगारी चरम पर लेकिन फिनटेक कंपनियां दे रही हैं नौकरी

फिनटेक कंपनियों में अगले कुछ महीनों में एक से डेढ़ हजार लोगों को नौकरियां मिल सकती हैं. कई कंपनियां भर्तियां कर रही हैं या इसकी तैयारियों में लगी हैं.

लॉकडाउन  की वजह से देश में कई सेक्टरों का कारोबार लगभग ठप हो गया है और इस वजह से बड़ी तादाद में लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा है. टूर एंड टूरिज्म, हॉस्पेटिलिटी, एविएशन और टेक्नोलॉजी कंपनियों में  भारी छंटनी हुई है. लेकिन इस बुरे दौर में भी कुछ सेक्टरों में बहालियां हो रही हैं. इनमें से एक सेक्टर है फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी यानी फिनटेक कंपनियां.

इन कंपनियों में अगले कुछ महीनों में एक से डेढ़ हजार लोगों को नौकरियां मिल सकती हैं. प्राइसवाटहाउसकूपर्स  के एक सर्वे के मुताबिक 2020 के अंत तक इस सेक्टर में नौकरियां 42 फीसदी तक बढ़ सकती हैं.

पाइनलैब, फोन पे और कैश फ्री जैसी कंपनियां कर सकती हैं भर्तियां 

दरअसल कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से डिजिटल ट्रांजेक्शन में तेजी आई है. इसके अलावा लोग आने वाले समय में बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए बचत और निवेश भी कर रहे हैं. फिनटेक कंपनियां बचत और निवेश करने वालों की सुविधाओं के हिसाब से नए प्रोडक्ट ला रही हैं . इनका इन्हें फायदा मिल रहा है. काम बढ़ने  से इस सेक्टर में नौकरियां भी बढ़ रही हैं.

कुछ न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां पाइनलैब, इंस्टामोजो, कैशफ्री, फोन पे और मोबीक्विक भर्तियां कर रही हैं.

मनीटैप ने हाल ही में 100 लोगों को भर्तियों का ऐलान किया है. वहीं मोबीक्विक 70 से 90 लोगों की भर्ती करने जा रही है.इन कंपनियों में प्रोडक्ट, डिजाइन,इंजीनियरिंग, बिजनेस डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्यूरिटी विभाग में लोगों की भर्तियां हो रही हैं. इसके अलावा एनालिटिक्स, लीगल, फाइनेंस और मार्केटिंग में भी लोगों की जरूरत है.

कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लगे लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है. अकेले एमएसएमई सेक्टर के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया गया है. इस सेक्टर में 11 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
कानूनी पचड़े में फंसा बैंक ऑफ बड़ौदा, BR शेट्टी ने मांगा 1.44 लाख करोड़ का मुआवजा
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
LPG का लेटेस्ट रेट हुआ अपडेट, जानें दिल्ली से पटना तक बढ़े दाम या मिली राहत?
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
मार्च से पहले मुंबई से नवी मुंबई शिफ्ट नहीं होंगी फ्लाइट्स, MIAL का ऐलान
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget