एक्सप्लोरर

बजट तैयारियों में जुटीं निर्मला सीतारमण, कहा- '2021-22 में अबतक का सबसे अलग बजट पेश होगा'

इस बजट में हेल्थकेयर, आजीविका, रोजगार और एजुकेशन को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी. निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बजट में उन सेक्टरों को प्राथमिकता की दी जाएगी, जिनमें कोविड ने सबसे ज्यादा उथल-पुथल मचाई है.

नई दिल्ली: आम बजट के पेश होने में दो महीने का वक्त बचा रह गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण इस दौर में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट अब तक के बजट में सबसे अलग होगा. इस बजट में हेल्थकेयर, आजीविका, रोजगार और एजुकेशन को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस बजट में उन सेक्टरों को प्राथमिकता की दी जाएगी, जिनमें कोविड ने सबसे ज्यादा उथल-पुथल मचाई है. जो सेक्टर ग्रोथ इंजन बन सकते हैं. उन्हें बजट में ज्यादा सहूलियतें दी जा सकती हैं.

हेल्थकेयर, एजुकेशन और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सबसे अधिक जोर 

सीआईआई के एक कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने संबोधन में इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से अपने सुझाव भेजने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे अपने इनपुट्स भेजें ताकि यह बजट अभूतपूर्व साबित हो. उन्होंने कहा कि पिछले 100 साल में भारत ने ऐसा बजट नहीं देखा होगा. वित्त मंत्री ने कहा हेल्थ और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को इस बजट में काफी महत्व मिलेगा. हॉस्पिटल, हेल्थकेयर सेक्टर में क्षमता निर्माण, टेलीमेडिसिन सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट और हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी बड़े प्रावधान किए जाएंगे.

हेल्थकेयर सेक्टर में नए इनोवेशन पर पूरा ध्यान 

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रावधान कर सकती है. उन्होंने कहा कि भारत की लगभग 60 फीसदी आबादी 30 साल से कम उम्र की है. ऐसे में उनकी रोजगार संभावनाएं बढ़ाने के प्रावधान किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि मेडिकल आरएंडडी, बायोटेक्नोलॉजी आरएंडडी और फार्मा आरएंडडी प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप के तहत ज्यादा पूंजी निवेश की जरूरत होगी ताकि कोरोना संक्रमण जैसी मुसीबत में सस्ते इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं.

इनकम टैक्स बचाने में मददगार हो सकते हैं म्यूचुअल फंड, जानें कैसे उठाएं फायदा

किसान आंदोलन खत्म होने के आसार नहीं, फल-सब्जियों की सप्लाई पर पड़ने लगा है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोकस में रहेंगे HDFC बैंक के शेयर, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा; जानें क्या है मामला?
फोकस में रहेंगे HDFC बैंक के शेयर, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा; जानें क्या है मामला?
8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! 31 मार्च तक बढ़ी डेडलाइन, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है इसके मायने?
8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर! 31 मार्च तक बढ़ी डेडलाइन, सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या है इसके मायने?
आ रहा है हॉस्पिटल सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा IPO, 11000 करोड़ रुपये जुटाने की है उम्मीद
आ रहा है हॉस्पिटल सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा IPO, 11000 करोड़ रुपये जुटाने की है उम्मीद
खारी बावली से सदर बाजार तक सप्लाई ठप, बादाम-पिस्ता से लेकर खजूर तक महंगे
दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स के दामों में 50% तक उछाल: वेस्ट एशिया युद्ध का सीधा असर, ईद से पहले बाजार में हाहाकार

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा गल्फ मुस्लिम देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Traffic Advisory: नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
नवरात्रि पर्व के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट जारी, इन रास्तों पर मिलेगी भीड़, जानिए पूरी डिटेल
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
ईद पर दिल्ली में यहां मिल रहे बेहतरीन पाकिस्तानी सूट, पहन लिया तो पूरा ससुराल करेगा तारीफ
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं? इन जरूरी बातों को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Embed widget