एक्सप्लोरर

वित्त मंत्री अरुण जेटली के ये 11 ऐलान आपको देंगे बड़ी राहत !

नई दिल्लीः आज 8 दिसंबर है और ठीक 1 महीना पहले 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था. वित्त मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े फैसलों का ऐलान किया. जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. देश में डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज 11 बड़े ऐलान किए हैं. ये 11 अहम फैसले तुरंत लागू होंगे और इनके लिए जरूरी विभागों को नोटिफिकेशन जल्दी जारी कर दिए जाएंगे.

1. अब पेट्रोल पंप पर डिजिटल तरीके से पेमेंट करने वालों को सरकार 0.75 फीसदी की छूट देगी. यानी जो डिजिटल मोड में पेट्रोल डीजल खरीदेगा उसे 0.75% कम दर पर ये उपलब्ध कराया जाएगा.

2. 10 हजार से ज्यादा आबादी वाली जगह पर 2 पीओएस मशीनें मुफ्त दी जाएंगी. 1 लाख गांव जिसकी जनसंख्या 10,000 तक हो उनमें प्रति गांव को सरकार के फंड में से दो पीओएस मशीन फ्री उपलब्ध करायी जाएंगी. इसके लिए 1 लाख गांव का चुना जाएगा.

3. 4 करोड़ 32 लाख किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड हैं और किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को रूपे कार्ड दिए जाएंगे. नाबार्ड के माध्यम से रीजनल बैंक और को-ऑपरेटिव बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को रूपे कार्ड मिलेगा जिससे वो कैशलेस ट्रांजेक्शन कर पाएंगे.

4. शहरी रेलवे नेटवर्क को मंथली और सीजनल टिकट डिजिटल पेमेंट पर रेलवे 0.5 फीसदी का डिस्काउंट देगा. जहां जहां सब अर्बन रेलवे नेटवर्क है वहां मंथली और सीजनल टिकट लेने वालों रेलवे 0.5% छूट देगी. ये एक जनवरी से शुरू होगा. इसी शुरुआत मुंबई से होगी.

5. ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक कराने पर 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस रेलवे की तरफ से दिया जाएगा. इसलिए जो ऑनलाइन टिकट बुक करेगा उसे 10 लाख रुपये का जीवन बीमा मिलेगा. जो कैश में पेमेंट करेगा उसे ये सुविधा नहीं मिलेगी.

6. रेलवे के दूसरे पेमेंट पर भी 5 फीसदी की छूट मिलेगी. यानी रेलवे कैंटरिंग, एकोमडेशन और रिटायरिंग रूम जैसी सुविधाओं के लिए जो डिजिटल मोड से पेमेंट करेगा उसे रेलवे 5% की छूट देगा.

7. जनरल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के कस्टमर पोर्टल से पॉलिसी खरीदते हैं और उसका प्रीमियम ऑनलाइन तरीके से देंगे तो जनरल इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी. वहीं लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर 8 फीसदी की छूट मिला करेगी. जनरल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए इस ऐलान से इंश्योरेंस एजेंट की बजाए कस्टमर पोर्टल से पॉलिसी लेने वालों की संख्या बढ़ेंगी.

8. क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से 2000 रुपये तक के लेन देन में सर्विस चार्ज नहीं लगेगा.

9. देश के सारे नेशवल हाईवे, फास्ट ट्रैक या आरएफआईडी के जरिए डिजिटल पेमेंट करने वालों को 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा. नेशनल हाईवे पर टोल देने के लिए जो लोग डिजिटल माध्यम से पेमेंट करेंगे उन्हें टोल 10 फीसदी सस्ता मिलेगा.

10. जितने भी सेंट्रल गवर्नमेंट के पीएसयू हैं वो इंश्योर करेंगे कि उनसे साथ जितने लोगों के संबंध हैं. वहां जितने भी ट्रांजेक्शन होते हैं उनमें ट्रांजेक्शन फीस और एमडीआर चार्ज का बोझ किसी कस्टमर के ऊपर ना आए.

11. पीएसयू बैंक ये तय करेंगे कि पीओएस टर्मिनल, माइक्रो एटीएम और मोबाइल पीओएस उनका जो रेंटल किराया है वो 100 रुपये महीने से ज्यादा न हो. आज तक साढ़े 6 लाख मशीन प्रोवाइड की गई हैं इन्हें आगे और बढ़ाया जाएगा. पुरानी मशीनों को भी यह सुविधा मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget