एक्सप्लोरर

Credit Score: क्रेडिट स्कोर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, जान लेंगे तो होगा फायदा

Credit Score: क्रेडिट स्कोर लोन दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है. जिनका क्रेडिट स्कोर खराब होता है उन्हें लोन मिलने में दिक्कत होती है.

Credit Score: यह तो सभी जानते हैं कि क्रेडिट स्कोर लोन दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है. जिनका क्रेडिट स्कोर खराब होता है उन्हें लोन मिलने में दिक्कत होती है. लेकिन फिर भी क्रेडिट स्कोर से जुड़ी कुछ बातें हैं जिन्हें कम ही लोग जानते हैं. जैसे कि क्रेडिट स्कोर की गणना किस आधार पर की जाती है या फिर क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो किसे कहते हैं. आज हम आपको क्रेडिट स्कोर से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताएंगे.

इतना होना चाहिए आपका क्रेडिट स्कोर

  • सबसे पहले यह जान लें कि क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होता है.
  • आमतौर पर 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर को अच्छा माना जाता है.
  • जिनका क्रेडिट स्कोर ज्यादा होता है उन्हें लोन मिलने की संभावना भी अधिक होती है.

क्रेडिट ब्यूरो रखते हैं आपका हर रिकॉर्ड

  • ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर कई क्रेडिट ब्यूरो तय करते हैं.
  • प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो में ट्रांस यूनियन सिबिल एक्सपेरियन, सीआरआईएफ हाई मार्क और इक्विफैक्स शामिल हैं.
  • ये क्रेडिट ब्यूरो आपके हर महीने का बिल और लोन की किश्त चुकाने का रिकॉर्ड रखते हैं.
  • कुछ सालों के रिकॉर्ड के आधार पर वह आपके क्रेडिट स्कोर की गणना करते हैं.

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो

  • क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो यानी CUR का मतलब है कि आपके क्रेडिट कार्ड की जो क्रेडिट लिमिट है, उसका एक महीने में आप कितना इस्तेमाल करते हैं.
  • क्रेडिट स्कोर पर CUR का बहुत प्रभाव पड़ता है. आपका CUR इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड का कितना इस्तेमाल करते हैं.
  • जितना अधिक आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करेंगे उतना ज्यादा आपका CUR होगा.

पुराना क्रेडिट कार्ड होना फायदे की बात

  • आपके लोन का काफी पुराना होना या कई सालों से क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना क्रेडिट स्कोर के लिहाज से अच्छा माना जाता है.
  • दरअसल, इससे पता चलता है कि आप लोन का सही इस्तेमाल करते हैं. आप समय पर उसकी किस्त चुकाते हैं.

बार-बार न करें आवेदन

  • लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए बार-बार आवेदन न करें.
  • क्रेडिट स्कोर के लिहाज से यह अच्छा नहीं माना जाता है. इससे क्रेडिट स्कोर में कमी आती है.

लोन का पेमेंट सही समय पर करें

  • आप लोन की ईएमआई नियमित रूप से चुकाएं और इसमें न चूकें.
  • अगर आप एक बार देर से पेमेंट करते हैं या डिफॉल्ट करते हैं तो इससे क्रेडिट स्कोर 100 अंक तक घट सकता है.

यह भी पढ़ें: 

Term Insurance And Traditional Life Insurance: क्या आप जानते हैं दोनों पॉलिसी के बीच का फर्क? जानें कौनसी बेहतर है

फेस्टिव सीजन के पहले SBI होम, कार और पर्सनल लोन पर दे रहा है शानदार ऑफर, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 2 सितंबर को कितना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट, जानें दिल्ली से रायपुर तक का भाव
आज 2 सितंबर को कितना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट, जानें दिल्ली से रायपुर तक का भाव
कमर्शियल के बाद आज घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा? चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
कमर्शियल के बाद आज घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा? चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
अगस्त में हुई पेट्रोल-डीजल की ताबड़तोड़ बिक्री, बिन मौसम बरसात बनी वजह
अगस्त में हुई पेट्रोल-डीजल की ताबड़तोड़ बिक्री, बिन मौसम बरसात बनी वजह
श्रमिक पंजीकरण करवाने पर मिलेंगे 7000 रुपये? सरकार ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
श्रमिक पंजीकरण करवाने पर मिलेंगे 7000 रुपये? सरकार ने बताई वायरल दावे की सच्चाई

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
सोन नदी का रौद्र रूप! सभी 69 गेट खोले गए, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से हड़कंप
सोन नदी का रौद्र रूप! सभी 69 गेट खोले गए, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से हड़कंप
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
Tesla के साइबर ट्रक को बना दिया बारात की गाड़ी, यूजर्स ने पकड़ा सिर
Tesla के साइबर ट्रक को बना दिया बारात की गाड़ी, यूजर्स ने पकड़ा सिर
Embed widget