एक्सप्लोरर

Festive Season 2021: त्योहारी सीजन में लौटी रौनक, कपड़े-ज्वैलरी को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह, जानें कौन कितने रुपये करेगा खर्च?

Festive Season Shopping: इस साल लोगों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. पिछले साल की तुलना में लोग ज्यादा पैसे खर्च करने का प्लान बना रहे हैं.

Festive Season Shopping: त्योहारी सीजन (Festive shopping) में बाजारों में इस साल काफी रौनक देखने को मिल रही है. पिछले साल की तुलना में उपभोक्ता (RAI Festive Shopping Index) इस साल खरीदारी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. इस साल बाजारों में कोरोना का डर भी खत्म होता दिखाई दे रहा है. रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) को उम्मीद है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर नहीं आएगी और ऐसे में इस साल त्योहारों पर बाजारों में रौनक रहेगी. 

कपड़े और घरेलू उपकरण को लेकर है क्रेज
आरएआई तथा लिटमसवर्ल्ड के सालाना त्योहारी खरीदारी सूचकांक के मुताबिक,  सबसे ज्यादा उपभोक्ता कपड़ों की खरीद करना चाहते हैं. उसके बाद घरेलू उपकरणों का नंबर आता है. बता दें त्योहारी सीजन में कपड़ों को लेकर लोगों का क्रेज हमेशा ही अलग होता है. वहीं, धनतेरस पर लोग घरेलू उपकरण को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. 

63 फीसदी लोग कपड़ों पर करेंगे खर्च
इस सर्वे में पहली, दूसरी और तीसरी श्रेणी के 1,000 उपभोक्ताओं की राय को शामिल किया गया है. 63 फीसदी लोगों ने कहा कि उनकी खरीदारी की सूची में सबसे ऊपर कपड़े-परिधान हैं. 50 फीसदी उपभोक्ताओं ने घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने की बात कही है. वहीं, 36 फीसदी ने कहा कि वे मोबाइल फोन खरीदना पसंद करेंगे.

27 फीसदी लोग खरीदेंगे ज्वैलरी
RAI ने बयान में कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की खरीदारी सूची में अब आभूषण लौट आया है. इस साल 27 फीसदी उपभोक्ताओं ने जेवरात खरीदने की बात कही है. पिछले साल यह कहने वालों की संख्या मात्र नौ फीसदी थी.’’ बता दें इस साल ज्वैलरी को लेकर भी निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है. 

43 फीसदी लोग खर्च करेंगे 1 लाख रुपये
सर्वे के अनुसार, 43 फीसदी लोग त्योहारों के दौरान खरीदारी पर 15,000 से एक लाख रुपये खर्च करेंगे. वहीं, 9 फीसदी ने कहा कि वे एक लाख रुपये से अधिक खर्च करेंगे. पिछले साल सिर्फ पांच प्रतिशत उपभोक्ता एक लाख रुपये से अधिक खर्च करना चाहते थे.

जानें क्या बोले CEO?
आरएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कुमार राजगोपालन ने कहा, ‘‘उपभोक्ता इस साल खरीदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं. 50 फीसदी से अधिक लोगों का कहना है कि वे त्योहारों के दौरान खुद के लिए तथा अपने परिजनों के लिए खरीदारी करेंगे.’’

यह भी पढ़ें: 

Crorepati Calculator: हर दिन सिर्फ ₹30 बचाकर बन जाएंगे करोड़पति, आप भी फटाफट आज से शुरू कर दें निवेश

Tomato Price Hike: महंगे प्याज - टमाटर ने किया त्याहारों का मजा फीका, 100 रुपये किलो पहुंचे टमाटर के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget