एक्सप्लोरर

FDI In India: भारत में एफडीआई के मोर्चे पर निराशा, तेजी से कम हुआ निवेश, साल 2024 में बढ़ने की संभावना

FDI Investment: डीपीआईआईटी के आंकड़ों के अनुसार पहले 9 महीनों में विदेशी निवेश 22 फीसदी घटा है. हालांकि, इसके अगले साल बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई गई है.

FDI Investment: भारत में एफडीआई (FDI In India) के मोर्चे पर निराशा हाथ लगी है. इस साल के पहले 9 महीनों में देश में एफडीआई का आंकड़ा लगभग 22 फीसदी गिरा है. जनवरी से सितंबर के बीच यह आंकड़ा 48.98 अरब डॉलर रह गया है. हालांकि, अगले साल देश में एफडीआई के बढ़ने का अनुमान जताया गया है.  

देश में एफडीआई घटकर 48.98 अरब डॉलर रह गया

डीपीआईआईटी के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 2023 में जनवरी से सितंबर के दौरान देश में एफडीआई घटकर 48.98 अरब डॉलर रह गया है. एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर था. हालांकि, उन्होंने बताया कि 2014 से 2023 के दौरान देश में 596 अरब डॉलर एफडीआई आया. यह जो 2005 से 2014 के बीच भारत को मिले एफडीआई से लगभग दोगुना है. 

भारत बना हुआ है एफडीआई के लिए पसंदीदा जगह 

उन्होंने बताया कि एफडीआई के 2024 में गति पकड़ने की संभावना है. भारत के बेहतर आर्थिक आंकड़े, औद्योगिक उत्पादन में तेजी और पीएलआई योजना के चलते अधिक संख्या में विदेशी कंपनियां भारत की ओर आकर्षित होंगी. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया के कई देशों में चल रही आर्थिक सुस्ती और ब्याज दरों में सख्ती के चलते भारत एफडीआई के लिए पसंदीदा निवेश स्थान बना हुआ है. सरकार लगातार एफडीआई नीति की समीक्षा करती है. साथ ही समय-समय पर जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव भी किया जाता है.

सिंगापुर, अमरीका और ब्रिटेन से आती है सबसे ज्यादा एफडीआई

उन्होंने कहा कि एफडीआई को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. मेडिसिन, फूड प्रोसेसिंग और मेडिकल इक्विपमेंट सेक्टर में प्रोडक्शन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं (PLI) के सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं. इनमें से कई सेक्टर्स में एफडीआई बढ़ा है. उन्होंने कहा कि इस साल एफडीआई में गिरावट की एक वजह सिंगापुर, अमरीका और ब्रिटेन की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर में तेजी हो सकती है. इन देशों से भारत में सबसे ज्यादा एफडीआई आती है. 

अगले साल विदेशी निवेश में हो सकता है इजाफा 

सलाहकार फर्म डेलॉयट इंडिया की अर्थशास्त्री रुमकी मजूमदार ने कहा कि एफडीआई में कमी की वजह दुनिया में चल रहे आर्थिक और राजनीतिक संकट हैं. हालांकि जल्द ही यह तस्वीर बदलेगी और भारत में एफडीआई में इजाफा होगा. लीगल कंसल्टेंट फर्म इंडसलॉ के अनिंद्य घोष ने कहा कि भारत आर्थिक मंदी की मार झेलने वाला अकेला देश नहीं है. भारत में एफडीआई में आई कमी को लेकर चिंताएं हैं. मगर, आंकड़े बताते हैं कि अगले साल विदेशी निवेश में वृद्धि हो सकती है.

ये भी पढ़ें 

Hyperloop One End: हाइपरलूप का अंत, पाइप से यात्रा करने का सपना नहीं होगा पूरा, कंपनी के अंत की तारीख मुकर्रर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget