एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन से भड़की कॉरपोरेट वॉर, Jio ने एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के खिलाफ की ये शिकायत

रिलायंस Jio ने एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के खिलाफ एमएनपी यानी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर टेलीकॉम नियामक ट्राई से शिकायत की है.

नई दिल्ली: किसान आंदोलन की आंच अब कॉरपोरेट घरानों तक भी महसूस की जाने लगी है. किसान आंदोलन के चलते देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में अब एक नए किस्म की कॉरपोरेट वॉर देखने को मिल रही है. टेलीकॉम कंपनियों के बीच अब एमएनपी यानी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी को लेकर नई जंग सामने आई है जिसका ताल्लुक सीधा किसान आंदोलन से है. इस पूरे मामले में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने टेलीकॉम नियामक ट्राई से भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की शिकायत की है. रिलायंस जियो ने 10 दिसंबर को ट्राई को यह शिकायती पत्र भेजा है.

क्या है पूरा मामला? किसान आंदोलन में रिलायंस जियो के बहिष्कार की गूंज टेलीकॉम नियामक ट्राई तक पहुंच चुकी है. मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने ट्राई को चिट्ठी लिख कर एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया की शिकायत की. रिलायंस जियो ने कहा है कि एयरटेल और वोडाफोन आईडिया अपने कर्मचारियों, एजेंट और रिटेलरों के द्वारा पंजाब और उत्तर भारत में भ्रामक MNP (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) का कैंपेन चला रही हैं. इसके चलते रिलायंस जियो को बड़े पैमाने पर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की दरख्वास्त आ रही है.

जियो के नेटवर्क से दूसरे ऑपरेटरों के नेटवर्क पर अपना नंबर पोर्ट कराने की सबसे बड़ी वजह ग्राहक किसान आंदोलन को ही बता रहे हैं. इसके चलते कंपनी के नेटवर्क से बड़े पैमाने पर ग्राहक दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स के नेटवर्क पर अपना नंबर पोर्ट करा रहे हैं. रिलायंस जियो ने ट्राई से शिकायत की है कि अब ना सिर्फ उत्तर भारत में बल्कि महाराष्ट्र जैसे अन्य राज्यों में भी भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रिलायंस जियो के बहिष्कार के कैंपेन को गलत तरीकों से बढ़ावा दे रही हैं.

रिलायंस जियो को तगड़ा झटका अपनी चिट्ठी में रिलायंस जियो ने साफ किया है कि पंजाब समेत उत्तर भारत में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ऐसे कैंपेन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर हवा दे रही हैं जिससे कंपनी की छवि खराब होती है. इसके चलते बड़े पैमाने पर रिलायंस जियो के ग्राहक रिलायंस जियो के नेटवर्क से अपना नंबर पोर्ट करा रहे हैं. कंपनी ने इस संबंध में जो कैंपेन चलाए जा रहे हैं इस चिट्ठी के साथ संलग्न किए हैं.

एयरटेल और वोडाफोन आईडिया ने नकारे आरोप रिलायंस जियो के आरोपों के सामने आने के बाद एयरटेल ने भी ट्राई को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में एयरटेल ने रिलायंस जियो के आरोपों को सिरे से नकार दिया है. इसके अलावा वोडाफोन आईडिया ने भी रिलायंस जियो के सभी आरोपों को आधारहीन बताया है.

भारत में 8 वैक्सीन के चल रहे हैं ट्रायल, तीन ने मांगी है इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाज़त, यहां जानें क्या है स्टेटस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Share Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर
आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget