एक्सप्लोरर

Tomato Prices: टमाटर के भाव ने कर दिया कमाल, एक महीने में करोड़पति बना भारत का ये किसान

Tomato Prices: टमाटर की कीमतों ने जहां आम लोगों के घर का बजट बिगाड़ रखा है, वहीं किसानों को इसके जरिए तगड़ा मुनाफा हो रहा है. कम से कम इस किसान को तो टमाटर ने तगड़ा फायदा करा दिया है...

Tomato Price: टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण यह आम लोगों की थाली से गायब हो गया है. पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दाम देशभर के अलग-अलग हिस्सों में 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. जहां टमाटर की बढ़ती कीमत आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के पुणे का एक किसान इस कारण करोड़पति बन गया है. इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार भागोजी गायकर नाम के किसान ने केवल टमाटर की बिक्री करके 1.5 करोड़ रुपये तक की तगड़ी कमाई की है. यह कमाई 13,000 क्रेट टमाटर बेच कर की गई है.

टमाटर ने बना दिया करोड़पति

किसान भागोजी गायकर के पास कुल 18 एकड़ से भी अधिक की कृषि योग्य जमीन है. इसमें से वह अपने परिवार की मदद से 12 एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती करते हैं. उनके खेत में इस साल टमाटर की बेहद अच्छी फसल उगी है, जिसके उन्हें मार्केट में बहुत अच्छे दाम मिले हैं. भागोजी गायकर ने बताया कि आजकल उन्हें एक क्रेट टमाटर बेचकर 2,100 रुपये की कमाई हो रही है. ऐसे में शुक्रवार के दिन उन्होंने 900 क्रेट टमाटर की बिक्री करके एक दिन में 18 लाख रुपये से अधिक की कमाई की है.

उन्होंने बताया है कि पिछले महीने नारायणगंज में टमाटर की कीमत 1,000 रुपये से लेकर 2,400 रुपये प्रति क्रेट रही है. भागोजी गायकर की कमाई देखकर क्षेत्र के अन्य किसान भी टमाटर की खेती कर रहे हैं, जिससे वह आने वाले वक्त में तगड़ी कमाई कर सकें. स्थानीय कमेटी के अनुसार पिछले एक महीने में टमाटर की सेल के जरिए किसानों ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

कर्नाटक में भी किसानों ने की लाखों की कमाई

गौरतलब है कि केवल महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक जैसे राज्यों के किसानों ने भी टमाटर की बिक्री करके पिछले एक महीने में लाखों और करोड़ों की कमाई की है. कर्नाटक के कोलार में एक किसान ने केवल 2,000 बॉक्स टमाटर की बिक्री करके 38 लाख रुपये की जबरदस्त कमाई की है. ध्यान देने वाली बात ये है कि देशभर में टमाटर के बढ़ते दाम के कारण सरकार ने कई कदम उठाए है. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स  फेडरेशन (NCCF) ने कई राज्यों में 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच रहा है. फेडरेशन आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से से टमाटर खरीद रहा है. 

ये भी पढ़ें-

ITR e-verification: आईटीआर फाइल करने के बाद जरूर करें ई-वेरिफिकेशन, जानें इसका आसान प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget