एक्सप्लोरर

Economy News: औद्योगिक उत्पादन में गिरावट जारी, सरकार ने इस बार भी जारी नहीं किए पूरे आंकड़े

सरकार ने मई में लगातार दूसरे महीने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के पूरे आंकड़े जारी नहीं किए.

देश में औद्योगिक उत्पादन अभी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है. हालांकि अप्रैल की तुलना में मई में औद्योगिक उत्पादन 64.92 फीसदी बढ़ा है लेकिन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में यह 34.71 फीसदी घट गया. हालांकि सरकार ने मई में लगातार दूसरे महीने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के पूरे आंकड़े जारी नहीं किए.

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई का आईआईपी 88.4 पर था. अप्रैल में यह 53.6 पर था. सरकार की ओर से कोई तुलनात्मक आंकड़ा नहीं दिया गया. उसके  बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण आईआईपी आंकड़े की तुलना पिछले महीने के साथ नहीं की जा सकती है. लॉकडाउन की वजह से मार्च 2020 के आखिरी सप्ताह के बाद से अधिकतर औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद थे. इसलिए उत्पादन प्रभावित हुआ है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक  मई 2020 में माइनिंग, मैन्यूफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर में  औद्योगिक उत्पादन सूचकांक क्रमश: 87.0, 82.4 और 149.6 रहा. प्राइमरी गुड्स में  105.5 अंक, पूंजीगत सामान के लिए 37.1 अंक, इंटरमीडियरी सामानों के लिए 77.6 अंक, इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण सामानों के लिए 84.1, कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स के लिए 42.2 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के लिए 132.3.

लॉकडाउन में छूट की वजह से हालात में थोड़ा सुधार

मई में लॉकडाउन शर्तों में छूट की वजह से हालात कुछ सुधरते भी दिखे. मैन्यूफैक्चरिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा रहा.इन्फ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन गुड्स के उत्पादन में भी सुधार दिखा है. अप्रैल में इनके उत्पादन में 84.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई, जबकि मई में यह घट कर 42 फीसदी हो गई. एक्सपर्ट्स का मानना है कि औद्योगिक उत्पादन में जून में भी गिरावट आ सकती है क्योंकि मांग में यह इजाफा ज्यादा देर तक नहीं टिकेगी. मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई, निर्यात और माइनिंग के उत्पादन में गिरावट जारी रहने की आशंका बनी रह सकती है. कोविड-19 संकट की वजह से किए गए लॉकडाउन के चलते सरकार ने लगातार दूसरे महीने मई के औद्योगिक उत्पादन के पूरे आंकड़े जारी नहीं किए. इससे पहले सरकार ने अप्रैल के भी पूरे आंकड़े जारी नहीं किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget