एक्सप्लोरर

Facebook कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों पर लाइक, कमेंट करने वालों को चेतावनी देगा

Facebook उन यूजर्स को चेतावनी देगा जो WHO द्वारा कोरोना वायरस से झूठी करार दी जा चुकी सूचनाओं पर लाइक या कमेंट करते हैं या और कोई रिएक्शन देते हैं.

न्यूयॉर्कः क्या आपने कोविड-19 को लेकर ऐसी किसी फेसबुक पोस्ट को लाइक किया या उसपर कमेंट किया है, जो अफवाह साबित हुई हो? अगर हां, तो यह खबर आपके लिये काफी अहम है. सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा कि अब उसके यूजर्स को यह पता चल जाएगा कि कोविड-19 से जुड़ी जिस गलत और हानिकारक सूचना वाली पोस्ट को उन्होंने लाइक किया, रिएक्शन दी या फिर उसपर कमेंट किया, उसे हटा दिया गया है. फेसबुक ने साथ ही यह भी कहा कि इसके जरिये उन यूजर्स को आगाह किया जाएगा जो डबल्यूएचओ द्वारा झूठी करार दी जा चुकी वायरस से संबंधित इनफॉर्मेशन से जुड़े हुए हैं. कंपनी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में लोगों को ये चेतावनी संदेश दिखाई देने शुरू हो जाएंगे. कंपनी ने कहा कि वह कोविड-19 को लेकर सूचना से संबंधित अपने न्यूज फीड पर एक नया 'गेट द फैक्ट्स' फीचर भी शुरू करने जा रही है, जिसमें कोरोना वायरस से संबंधित जांचे-परखे तथ्यों पर आधारित आर्टिकल शामिल होंगे. फेसबुक समेत सिलिकॉन वैली की कई लोकप्रिय ऑनलाइन कंपनियों ने कोरोना वायरस को लेकर फर्जी, भ्रामक और खतरनाक सूचनाओं की लहर को रोकने लिये अभूतपूर्व कदम उठाए हैं. उदाहरण के लिये फेसबुक ने कोरोना वायरस के उपचार या इलाज से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. कंपनी नया एल्गोरिदम भी इस्तेमाल कर रही है. साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों, राज्य या लोकल स्वास्थ्य विभागों द्वारा वायरस के संबंध में दिए गए तथ्यों को अपने यूजर्स के सामने रखने का प्रयास भी कर रही है. ये भी पढ़ें आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे RBI गवर्नर, हो सकता है बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget