एक्सप्लोरर

Elon Musk: एलन मस्क से भिड़ गए फेसबुक के फाउंडर, टेस्ला से फिर छिड़ी लड़ाई

Tesla Facebook Fight: यह दोनों दिग्गज कंपनियां एक-दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. अबकी बार डस्टिन मॉस्कोविट्ज ने टेस्ला को अगला एनरॉन बता दिया. इसके बाद एलन मस्क ने भी उन पर हमला बोल दिया.

Tesla Facebook Fight: दुनिया की दो दिग्गज कंपनियां टेस्ला (Tesla) और फेसबुक (Facebook) एक-दूसरे को फूटी आंख पसंद नहीं करती हैं. दोनों कंपनियों का नेतृत्व एक-दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ता. साथ ही फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के बीच इस साल दुनिया के टॉप 3 रईसों में शामिल होने की जंग छिड़ी हुई है. अब दोनों कंपनियों के इस झगड़े को आगे ले जाते हुए फेसबुक के को फाउंडर डस्टिन मॉस्कोविट्ज (Dustin Moskovitz) ने टेस्ला की तुलना अगली एनरॉन (Enron) से की है. वह पहले भी टेस्ला के खिलाफ बोलते रहे हैं. 

डस्टिन मॉस्कोविट्ज ने टेस्ला को अगला एनरॉन बता दिया

दरअसल टेस्ला के खिलाफ फुल सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर या ऑटोपायलट को लेकर जांच की खबरें सामने आई थीं. इसके चलते डस्टिन मॉस्कोविट्ज को एक बार फिर से टेस्ला और एलन मस्क को निशाना बनाने का मौका मिल गया. उन्होंने टेस्ला की तुलना एनरॉन से कर डाली. एनरॉन एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी मानी जाती थी. मगर, इसने 2001 में दिवालिया होने की याचिका दाखिल कर दी थी. कंपनी ने अपना अरबों डॉलर का कर्ज छिपाया था. साथ ही कंपनी ने अपने रेवेन्यू के सोर्स को लेकर भी जानकारी छिपाई थी. एनरॉन के सीईओ को साल 2006 में फ्रॉड और साजिश के आरोपों में दोषी करार दिया गया था. 

एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब 

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, डस्टिन मॉस्कोविट्ज ने कहा कि टेस्ला अपनी गाड़ियों की रेंज और सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर को लेकर कंज्यूमर्स से झूठ बोलती रही है. हो सकता है इन लोगों को जेल भी जाना पड़े. एलन मस्क ने इस हमले का जवाब एक्स पर एक फोटो पोस्ट करके दिया. इसमें उन्होंने एक तस्वीर के जरिए डस्टिन का अपमान किया. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे डस्टिन मॉस्कोविट्ज को मंदबुद्धि नहीं कहना चाहिए था. वह एक घमंडी मूर्ख हैं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम किसी दिन दोस्त बन सकें. सोशल मीडिया पर इस झगड़े को लेकर कई रोचक पोस्ट किए जा रहे हैं.

टेस्ला की कई कारें दुर्घटना का हुई थीं शिकार 

रिपोर्ट के अनुसार, कई लोगों ने टेस्ला के खिलाफ ड्राइविंग रेंज की गलत जानकारी देने को लेकर केस दाखिल किए थे. इनमें से ज्यादातर निपट चुके हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अमेरिका के ऑटो सेफ्टी रेगुलेटर ने ऑटो पायलट सॉफ्टवेयर को लेकर टेस्ला के खिलाफ चल रही जांच की अवधि बढ़ा दी थी. हाल ही में टेस्ला की 20 गाड़ियां दुर्घटना का शिकार हुई थीं.

ये भी पढ़ें 

अमेरिका में भी जांच के दायरे में आए MDH और Everest, हॉन्गकॉन्ग-सिंगापुर में हो चुकी है कार्रवाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget