एक्सप्लोरर

Export-Import Data: देश का निर्यात और आयात घटे, अगस्त में एक्सपोर्ट 6.86 फीसदी गिरकर 34.48 अरब अमेरिकी डॉलर रहा

Export-Import Data: अगस्त में देश के आयात और निर्यात दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. सर्विस एक्सपोर्ट और सर्विस इंपोर्ट में भी गिरावट आई है जिसका असर व्यापार घाटे के आंकड़े पर पड़ा है.

Export-Import Data: अगस्त महीने के आयात-निर्यात और व्यापार घाटे (Trade Deficit) का आंकड़ा आ गया है. भारत का निर्यात इस साल अगस्त में 6.86 फीसदी घटकर 34.48 अरब अमेरिकी डॉलर पर रहा है. साल दर साल आधार पर देखें तो इसमें गिरावट देखी गई है क्योंकि पिछले साल इसी माह में यह 37.02 अरब डॉलर पर रहा था. आज जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. 

अगस्त में आयात में भी रही गिरावट

देश के आयात में भी गिरावट दर्ज की गई है. अगस्त 2023 में आयात भी घटकर 58.64 अरब डॉलर हो गया है. यह अगस्त 2022 में 61.88 अरब डॉलर पर रहा था. इस तरह साल दर साल आधार पर देखा जाए तो देश के आयात में 5.23 फीसदी की गिरावट देखी गई है.

देश का व्यापार घाटा 24 अरब डॉलर से ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में देश का व्यापार घाटा 24.16 अरब डॉलर रहा है और चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 11.9 फीसदी घटकर 172.95 अरब डॉलर और आयात 12 फीसदी घटकर 271.83 अरब डॉलर पर रहा है.

सर्विस एक्सपोर्ट के आयात और निर्यात में रही गिरावट

अगस्त के महीने में सर्विस एक्सपोर्ट और इंपोर्ट यानी सेवाओं के आयात और निर्यात दोनों में गिरावट दर्ज की गई है. अगस्त 2023 में सर्विस एक्सपोर्ट 26.39 अरब डॉलर पर रहा जो कि इससे पिछले साल यानी अगस्त 2022 में 27.17 अरब डॉलर पर रहा था. वहीं सर्विस इंपोर्ट अगस्त 2023 में 13.86 अरब डॉलर पर रहा जो कि एक साल पहले यानी अगस्त 2022 में 14.85 अरब डॉलर पर रहा था. सर्विस एक्सपोर्ट और सर्विस इंपोर्ट में भी गिरावट आई है जिसका असर व्यापार घाटे के आंकड़े पर पड़ा है.

अन्य सेक्टर्स में भी दिखी अच्छी ग्रोथ

हालांकि अन्य सेक्टर्स के आयात-निर्यात का आंकड़ा अच्छा रहा है क्योंकि इंजीनियरिंग गुड्स की ग्रोथ 7.73 फीसदी पर रही जबकि इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स की ग्रोथ 26.29 फीसदी पर रही है. वहीं अन्य सामान जैसे सिरामिक गुड्स, ड्रग्स एंड फार्मा, एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट्स भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के मौके पर 18, 19, 20 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, आपके राज्य में कब है बैंक हॉलिडे- जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget