एक्सप्लोरर

Export-Import Data: गुड्स और सर्विसेज को मिलाकर भारत ने 2022-23 में किया 770 बिलियन डॉलर का निर्यात, सरकार के लक्ष्य से ज्यादा

India Trade Data: देश से किए जाने वाला सर्विसेज एक्सपोर्ट 2022-23 में 27.16 फीसदी बढ़कर 323 अरब डॉलर रहा है.

Export-Import Data: 2022-23 में भारत का आयात 16.5 फीसदी के उछाल के साथ कुल 714 अरब डॉलर का रहा है जो 2021-22 में 613 अरब डॉलर का रहा था. जबकि भारत से किए जाने एक्सपोर्ट में 6 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और ये 447 अरब डॉलर का रहा है जबकि 2021-22 में 442 अरब डॉलर का रहा था. 

2022-23 में भारत ने 770 बिलियन डॉलर का गुड्स और सर्विसेज का निर्यात किया है जो कि 2021-22 के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है. 2021-22 में गुड्स और सर्विसेज का एक्सपोर्ट 676 बिलियन डॉलर का रहा था. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ये जानकारी दी है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुख्य रूप से पेट्रोलियम, औषधि, रसायन तथा समुद्री उत्पादों के क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन से निर्यात अच्छा रहा है. उन्होंने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात नई ऊंचाई पर पहुंचा है और 2022-23 में 14 फीसदी बढ़कर 770 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 676 अरब डॉलर था. 

देश से किए जाने वाले सर्विसेज एक्सपोर्ट 2022-23 में 27.16 फीसदी बढ़कर 323 अरब डॉलर रहा है जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 254 अरब डॉलर रहा था. पीयूष गोयल ने कहा कि, यह वास्तव में भारत के अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार का संकेत है. 

गोयल 11 से 13 अप्रैल के दौरान फ्रांस और इटली के दौरे पर हैं और वहीं उन्होंने ये जानकारी दी है. अपनी यात्रा के दौरान व्यापार और निवेश संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिये दोनों देशों के नेताओं और विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. उ्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निर्यात में बढ़ोतरी से चालू खाते के घाटे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि सेवा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी, लेखा और ‘बिजनेस प्रोसेसिंग’ सहित विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा वृद्धि हुई है. वस्तुओं की श्रेणी में जिन क्षेत्रों में वृद्धि दर्ज की गई, उनमें ऑयल मील, इलेक्ट्रॉनिक सामान, तंबाकू, तिलहन, चावल, कॉफी, फल और सब्जियां, चमड़े का सामान, सेरेमिक, औषधि, समुद्री उत्पाद, रसायन और तैयार वस्त्र शामिल हैं. 

पीयूष गोयल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात लगभग 100 अरब डॉलर बढ़कर 770 अरब डॉलर को पार कर गया है. यह तब हासिल किया गया है जब दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यापार में नरमी है. विकसित दुनिया में मंदी की स्थिति और कई देशों में महंगाई की ऊंची दर देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें

Wheat Stocks: सरकार के गोदामों में गेहूं का स्टॉक 6 साल के निचले स्तर पर, कैसे मिलेगी महंगे गेहूं-आटे से राहत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget