एक्सप्लोरर

ECB Rate Hike: महंगाई से परेशान यूरोपियन देश, सेंट्रल बैंक ने 0.75 फीसदी बढ़ाई ब्याज दर

यूरोप में इस समय महंगाई अपने कई दशकों के उच्चतम स्तर पर है. ऐसे में मंदी आने के खतरे के बावजूद यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है.

European Central Bank Rate Hike Date: यूरोपियन देश आज के समय में महंगाई से काफी परेशान चल रहे हैं. आपको बता दें कि एक बार फिर से यूरोपियन सेंट्रल बैंक (European Central Bank) ने अपने ब्याज दर में 0.75 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की है.

उच्चतम स्तर पर महंगाई 
यूरो जोन (Euro Zone) में करीब 19 देश आते हैं और यूरोपियन सेंट्रल बैंक इन सभी के लिए केंद्रीय बैंक (Central Bank) के रूप में काम करता है. यूरोप में इस समय महंगाई अपने कई दशकों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है. ऐसे में मंदी आने के खतरे के बावजूद यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया है.

तीसरी बार बढ़ी ब्याज दर
यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) की प्रमुख ब्याज दर अब बढ़कर 2.25 फीसदी हो गई है, जो अब तक 1.5 फीसदी थी. जुलाई से अब तक यह तीसरा मौका है, जब यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. यूरोप के अलावा अमेरिका और भारत सहित दुनिया के कई देशों ने पिछले कुछ महीनों में महंगाई को रोकने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है.

10 गुना बढ़ी गैस की कीमतें 
यूरोजोन (Euro Zone) में महंगाई दर सितंबर माह में 9.9 प्रतिशत रही है, जो ECB के तय किए गए 2 प्रतिशत लक्ष्य से करीब 5 गुना अधिक है. यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध ने इस महंगाई को बढ़ाने में काफी योगदान दिया है. रूस से सस्ती प्राकृतिक गैस की आपूर्ति घटने से यूरोपीय देशों में गैस की कीमतें 10 गुना तक बढ़ चुकी हैं.

ECB ने दी चेतावनी 
मालूम हो कि ECB ने चेतावनी जारी की है. बैंक का कहना है कि यूरोप में महंगाई 'बहुत अधिक बनी हुई है' और इसने इसके लिए 'एनर्जी और खाने-पीने से जुड़े सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी, सप्लाई के मोर्चे पर रुकावट और कोरोना महामारी के बाद मांग में बढ़ोतरी' को दोषी ठहराया गया है. दुनिया के बाकी केंद्रीय बैंकों की तरह, यूरोपियन सेंट्रल बैंक भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रहा है. 

कारोबारों के लिए महंगा लोन 
ECB के इस फैसले का असर लोगों और कारोबारों के लिए लोन को महंगा करना, बाजार में मांग को कम करना है. सेंट्रल बैंक को उम्मीद है कि मांग कम होने से महंगाई से राहत मिलेगी. कर्ज की दर अधिक होने का असर आर्थिक गतिविधियां पर भी पड़ता है. यूरोजोन में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद इसका असर दिखने लगा है. सभी रेटिंग एजेंसियों ने यूरोजोन की जीडीपी में इस साल गिरावट की आशंका जताई है. कई एक्सपर्ट जल्द ही मंदी आने की भी आशंका जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

TDS Update: टैक्सपेयर्स को मिली राहत, टीडीएस का ब्योरा देने की समयसीमा बढ़ी, जानिए आखिरी तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget