एक्सप्लोरर

Ethanol Policy: गन्ने से इथेनॉल बनाने पर सरकार ने हटाई पाबंदी, बढ़ गई इन शुगर स्टॉक्स की मिठास, 10 फीसदी तक आई तेजी

Ethanol from Sugarcane: इथेनॉल पॉलिसी में बदलाव करते हुए सरकार ने गन्ने से उत्पादन पर लगी पाबंदी पूरी तरह से हटा दी है. बदलाव का फायदा चीनी से जुड़े शेयरों को हो रहा है...

केंद्र सरकार ने इथेनॉल के उत्पादन से जुड़ी नीतियों में एक बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने गन्ने से इथेनॉल बनाने पर लगी पाबंदी पूरी तरह से हटा दी है. इस बड़े बदलाव की जानकारी गुरुवार को एक नोटिफिकेशन में दी गई. इस बदलाव से गन्ना किसानों, चीनी मिलों और शेयर बाजार पर शुगर स्टॉक्स को फायदा होने की उम्मीद की जा रही है.

1 नवंबर से लागू होगी छूट

उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 29 अगस्त को जारी एक नोटिफिकेशन में बताया कि गन्ने से इथेनॉल बनाने पर पाबंदी पूरी तरह से हटा ली गई है. अब चीनी मिलों को गन्ने के रस और शुगर सिरप से इथेनॉल बनाने की छूट मिल गई है. यह छूट इथेनॉल सप्लाई ईयर 2024-25 के लिए है. बदलाव 1 नवंबर 2024 से लागू होने वाला है.

अभी तक लगी हुई थी पाबंदी

अभी तक गन्ने के जूस या शुगर सिरप से इथेनॉल बनाने पर पाबंदी लगी हुई थी. चीनी मिल एक तय मात्रा में ही इथेनॉल बनाने के लिए गन्ने के जूस या शुगर सिरप का इस्तेमाल कर सकते थे. इस पाबंदी को हटाने के साथ ही सरकार ने इथेनॉल के उत्पादन के लिए बी-हैवी और सी-हैवी मोलासेज के इस्तेमाल को भी मंजूर कर दिया है.

क्या कहता है सरकारी नोटिफिकेशन?

मंत्रालय के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, चीनी मिल और डिस्टिलरी को तेल विपणन कंपनियों के साथ किए गए अरेंजमेंट के हिसाब से इथेनॉल सप्लाई ईयर 2024-25 के दौरान गन्ने के जूस, शुगर सिरप, बी-हैवी मोलासेज और सी-हैवी मोलासेज से इथेनॉल बनाने की मंजूरी दी गई है. सरकार ने इसके साथ ही डिस्टिलरीज को इथेनॉल के उत्पादन के लिए एफसीआई से 23 लाख टन तक चावल खरीदने की भी अनुमति दी है.

सरकार का ये है उद्देश्य

सरकार का उद्देश्य देश में इथेनॉल के उत्पादन को बढ़ावा देने का है. भारत सरकार ने ईंधनों में इथेनॉल मिलाने की खास रणनीति तैयार की है. उसके तहत पेट्रोल में पहले से इथेनॉल को ब्लेंड किया जा रहा है. अब डीजल में भी इथेनॉल मिलाने की तैयारियां चल रही हैं. सरकार पेट्रोल व डीजल में इथेनॉल मिलाकर देश को ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने व आयात पर निर्भरता कम करने का प्रयास कर रही है.

इन शेयरों ने भरी ऊंची उड़ान

इथेनॉल के उत्पादन की नीति में इस बदलाव से शुगर स्टॉक्स में शानदार तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में शुगर स्टॉक्स 10 फीसदी तक उछले हुए हैं. डालमिया भारत शुगर का शेयर सबसे ज्यादा 10.67 फीसदी की तेजी में है. इसी तरह अवध शुगर, बजाज हिंदुस्तान शुगर, बलरामपुर चीनी, बन्नारी अम्मन शुगर्स, धामपुर शुगर मिल्स जैसे चीनी स्टॉक 8-9 फीसदी उछले हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल के बाद अब डीजल में भी मिलाया जाएगा इथेनॉल, केंद्र सरकार कर रही है 5 फीसदी ब्लेंड करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget