एक्सप्लोरर

EPS 95 Pension Scheme: बुढ़ापे में बेहद काम की है EPS 95 स्कीम! जानिए इस मिनिमम पेंशन योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं

EPS 95 Scheme: ईपीएफओ सब्सक्राइबर की सैलरी का एक हिस्सा हर महीने ईपीएफओ खाते में जमा होता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपने कम से कम 10 साल तक नौकरी जरूर की हो.

EPS 95 Scheme Details: हर नौकरीपेशा की सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization)  के खाते में जमा होता है. अगर आप ईपीएफओ (EPFO) के खाताधारक हैं तो आपको कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ईपीएस 95 स्कीम (EPS 95 Pension Scheme) की जानकारी जरूर होनी चाहिए. ये स्कीम साल 1995 से लागू है और वे सभी कंपनियां इस स्कीम के तहत आती हैं जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत हैं. इस स्कीम के तहत प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को भी हर महीने पेंशन की सुविधा मिलती है. EPFO की ईपीएस स्कीम (EPS Scheme) के तहत 1 सितंबर 2014 के बाद से सभी पेंशनरों को कम से कम 1,000 रुपये की पेंशन मिलती है. यह पेंशन 58 की उम्र के बाद मिलनी शुरू होती है.

किन लोगों को पेंशन की सुविधा

इस स्कीम का फायदा केवल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों को ही मिल सकती है. ईपीएफओ सब्सक्राइबर (EPFO Subscribers) की सैलरी का एक हिस्सा हर महीने ईपीएफओ खाते में जमा होता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपने कम से कम 10 साल तक नौकरी जरूर की हो. 58 की उम्र के बाद आपको पेंशन की राशि मिल सकती है. वहीं 50 साल की उम्र के बाद आप अपनी जरूरत के अनुसार कम ब्याज दर अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं.

परिवार को भी मिलता है पेंशन का लाभ

EPS 95 Scheme के तहत अगर किसी पेंशन होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके परिवार को फैमिली पेंशन का लाभ मिलता है. अगर किसी कर्मचारी की मृत्यु नौकरी के दौरान ही हो जाती है तो उसके परिवार को 6 लाख रुपये का लाभ मिल सकता है. वहीं ईपीएस '95 स्कीम (EPS 95 scheme) के तहत अगर पेंशन होल्डर का कोई परिवार नहीं है तो ईपीएस स्कीम के तहत नॉमिनी को जीवन भर पेंशन का लाभ मिलता है. वहीं अगर आपने 10 साल की नौकरी पूरी नहीं की है तो आप 58 साल के बाद पीएफ खाते से पूरे पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन आपको हर महीने पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा.

सरकार ने नियमों में किया बदलाव

सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के नियमों में बदलाव किया है. अब आप रिटायरमेंट से 6 महीना पहले भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा पूरी राशि निकाल सकते हैं. श्रम मंत्रालय से ईपीएफओ (EPFO) से यह सिफारिश की है कि अगर किसी सदस्य की नौकरी का 6 महीने से भी कम वक्त बचा हो तो ऐसे में कर्मचारी को पूरे पैसे निकालने की सुविधा मिलनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- NPS: क्या एनपीएस के सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद चेंज किया जा सकता है नॉमिनी? PFRDA ने बताया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget