एक्सप्लोरर

EPF Account में आने वाला है ब्‍याज का पैसा, इन तीन तरीकों से चेक करें बैलेंस 

PF Account Balance Check: अगर आप भी पीएफ अकाउंट में ब्‍याज के पैसे का इंतजार कर रहे हैं तो सरकार जल्‍द जारी करने वाली है. आप तीन तरीकों से ब्‍याज का पैसा चेक कर सकते हैं. 

Employees Provident Fund: कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन के तहत ब्‍याज का पैसा जल्‍द आने वाला है. ईपीएफओ बोर्ड की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्‍याज दर 8.15 फीसदी तय किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बार ब्‍याज का पैसा जल्‍द जारी कर दिया जाएगा. प‍िछले साल की तरह इसमें देरी नहीं की जाएगी. कहा जा रहा है कि अगस्‍त से पैसा आना शुरू हो जाएगा. 

ईपीएफओ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने से पहले वित्त मंत्रालय की ओर से अधिकारिक एलान किया जाएगा. इस बार ईपीएफओ अपने करीब सात करोड़ अकाउंट होल्‍डरों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेगा. गौरतलब है कि मार्च में ही वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्‍याज देने का एलान किया गया था. ईपीएफओ पीएफ अकाउंट होल्‍डर के खाते में जमा राशि को कई जगहों पर न‍िवेश करता है और इससे होने वाली कमाई पर ब्‍याज देता है.  

कितना दिया जाता है योगदान  

सात करोड़ से ज्‍यादा लोगों को ब्‍याज का फायदा मिलेगा. यह ब्‍याज सैलरी और नियोक्‍ता के योगदान पर दिया जाएगा. सैलरी से 12 फीसदी का योगदान पीएफ अकाउंट में दिया जाता है. वहीं इतना ही योगदान नियोक्‍ता की ओर से दिया जाता है. अगर आपकी सैलरी 25 हजार रुपये है तो कंपनी और कर्मचारी दोनों को मिलाकर ईपीएफ में हर महीने कुल योगदान करीब 3,918 रुपये होगा. वहीं आपको ईपीएस में योगदान हर महीने 2,082 रुपये होगा. 

इस तरह चेक कर सकते हैं बैलेंस 

अगर आप पीएफ अकाउंट का पैसा चेक करना चाहते हैं तो आपको कहीं और जाने की आवश्‍यकता नहीं है. आप घर बैठे पीएफ अकाउंट का पैसा चेक कर सकते हैं. इसके लिए कई विकल्‍प उपलब्‍ध हैं. आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना बैलेंस जान सकते हैं. यहां पर आप ई-पासबुक पर क्लिक करके अपने बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड की आवश्‍यकता होगी. 

मिस्‍ड कॉल और एसएमएस से पैसा चेक करें 

आप अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए 9966044425 पर मिस्ड-कॉल करके भी बैलेंस की जांच कर सकते हैं. मिस्‍ड कॉल आपको रजिस्‍टर्ड नंबर से ही करना होगा. मिस्‍ड कॉल के तुरंत बाद एक एसएमएस प्राप्‍त होगा.  इसमें पीएफ बैलेंस की पूरी जानकारी होगी. इसके अलावा आप एसएमएस के जरिए भी बैलेंस की जांच कर सकते हैं.  रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर मैसेज करके बैलेंस की जांच कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

NPS: बुढ़ापे की टेंशन हो जाएगी खत्‍म! 100 रुपये की बचत पर हर महीने मिलेंगे 57 हजार रुपये 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
Gold-Silver Rate: क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget