एक्सप्लोरर

EPFO Nomination: सब्सक्राइबर्स जरूर कराएं नॉमिनेशन, 7 लाख रुपये का होगा फायदा!

EPFO: ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर हर खाताधारक को 7 लाख का इंश्योरेंस कवर एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI Insurance cover) द्वारा दिया जाता है.

EPFO e-Nomination: हर नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी कमाई का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाते में जमा करता है. इसे पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) भी कहा जाता है. प्रोविडेंट फंड सैलरीड क्लास की भविष्य की कमाई होती है. जब कोई कर्मचारी रिटायर हो जाता है यह उसकी असमय मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाते में जमा पैसा पीएफ के नॉमिनी को दे दिया जाता है. किसी  ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स की अचानक मृत्यु होने की स्थिति में उसके खाते में जमा राशि को नॉमिनी को दे दिया जाता है. ऐसे में ईपीएफओ खाताधारकों को नॉमिनी डिटेल्स के अपडेट रखने की सलाह देता है.

e-nomination का नियम
EPFO अपने खाताधारकों को ई-नॉमिनेशन (EPF e-Nomination) की दाखिल करने की छूट देता है. खाताधारक अपने परिवार के किसी भी सदस्य को पीएफ नॉमिनी के रूप में नॉमिनेट कर सकता है. वहीं किसी पुराने नॉमिनेशन को भी रद्द किया जा सकता है. ईपीएफओ नॉमिनेशन करते वक्त खाताधारकों को नॉमिनी का नाम, आधार नंबर, एड्रेस प्रूफ, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और नॉमिनी की स्कैन की गई पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी.

ई-नॉमिनेशन का लाभ
EPFO अपने खाताधारकों को ई-नॉमिनेशन कराने की सलाह देता है. दरअसल, ई-नॉमिनेशन कराने से खाताधारकों को पूरे 7 लाख का लाभ मिलता है. ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर हर खाताधारक को 7 लाख का इंश्योरेंस कवर एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI Insurance cover) द्वारा दिया जाता है. ऐसे में अगर खाताधारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी खाताधारक का डेथ सर्टिफिकेट दिखाकर क्लेम ले सकता है. वहीं अगर अकाउंट में नॉमिनी नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में बीमा के लिए और खाते में जमा पैसे को क्लेम करने में परेशानी होती है. इसके साथ ही आप आसानी से ऑनलाइन क्लेम भी कर सकते हैं.

ई-नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया-

  • ई-नॉमिनेशन के प्रोसेस को पूरा करने के लिए सबसे पहले EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर क्लिक करें.
  • आगे Service ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर For Employees ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • UAN नंबर डालकर लॉगइन करें.
  • Manage Tab पर क्लिक करें.
  • Family Declaration पर क्लिक करें.
  • आगे Yes पर क्लिक करें और नॉमिनी की जानकारी फिल करें.
  • Proceed ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर और Registered Number फिल करें.
  • ओटीपी दर्ज करें और आपका ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Health Insurance: हेल्थ बीमा लेते समय किराये की शर्तों का रखें विशेष ध्यान, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी!

IRCTC BOB Credit Card: रेलवे रिजर्वेशन कराते समय यूज करें IRCTC का क्रेडिट कार्ड, मिलेंगे कई फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget