एक्सप्लोरर

EPFO: पीएफ खाताधारकों के लिए शुरू की गई ई-पासबुक फैसिलिटी, जानें इसे चेक करने का आसान प्रोसेस

EPF e-Passbook: पीएफ खाताधारकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की गई है. अब केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह ऐलान किया है कि अब पीएफ अकाउंटहोलडर्स ई-पासबुक के जरिए खाते को चेक कर सकते हैं.

EPF e-Passbook: श्रम मंत्रालय ने पीएफ खाताधारकों (PF Account Holders) के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है. अब पीएफ अकाउंट होल्डर्स घर बैठे ई-पासबुक (E-EPF) के जरिए अपने खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव मंगलवार को इस ई-पासबुक का ऐलान करते हुए बताया कि अब पीएफ खाताधारक अपने अकाउंट का ग्राफिक्स डाटा आसानी से चेक कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें ईपीएफओ के ब्रांच के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस फैसले के बाद पीएफ खाताधारकों को घर बैठे अपने अकाउंट की डिटेल्स मिल जाएगी. मंगलवार को ने ईपीएफओ ने ब्याज दरों में भी इजाफे का निर्णय लिया है.

EPFO की ब्याज दरों में किया गया इजाफा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों खाताधारकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए एंप्लाई प्रोविडेंट फंड (EPF) की ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. सरकार ने इस 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया है. इस फैसले के बाद देशभर के 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को इसका लाभ मिलेगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि साल 2021-22 में ब्याज दरों को कम करके 8.1 फीसदी कर दिया गया था जो पिछले 40 सालों में सबसे कम रहा है.

EPFO का ई-पासबुक चेक करने का आसान प्रोसेस-

  • EPF का ई-पासबुक चेक करने के लिए आप epfindia.gov.in पर लॉगिन करें.
  • इसके बाद आप अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें.
  • इसके बाद ई-पासबुक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको मांगी गई बाकी जानकारी दर्ज करनी होगी और आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
  • इसके बाद अपना मेंबर आईडी ओपन कर लें.
  • इसके बाद कुछ ही मिनटों में आप अपनी ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक कर पाएंगे.

EPFO में जनवरी में जुड़े कुल 14.86 सब्सक्राइबर्स

ईपीएफओ द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में इसके कुल 14.86 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े. इसके साथ ही कल CBT की बैठक में श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कुल 63 रीजनल ऑफिस में क्रेच की सुविधा का भी अनावरण किया है. इस सुविधा को उन जगहों पर शुरू किया गया है जहां 100 से अधिक कर्मचारी है. इसके साथ ही मंत्री ने यूपी के प्रयागराज में ऑफिस की बिल्डिंग की आधारशिला भी रखी गई है.

ये भी पढ़ें-

UPI Payment: यूपीआई पेमेंट करने वालों को बड़ा झटका! इस तरह के ट्रांजैक्शन पर 1 अप्रैल से देना होगा PPI शुल्क, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget