एक्सप्लोरर

EPFO Facility: पीएफ अकाउंट से भी भर सकते हैं इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम, EPFO की ये फैसिलिटी क्या है, जानें

EPFO Facility: एंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन की तमाम सुविधाओं में से एक सुविधा ये भी है कि आप इससे अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भर सकते हैं. जानें इसकी और शर्तों के बारे में.

EPFO Facility: एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मेंबर्स (EPFO Members) को ये सुविधा दे रखी है कि वो आर्थिक जरूरत होने की स्थिति में अपने पीएफ खाते (Provident Fund Account) से इंश्योरेंस का प्रीमियम (Insurance Premium) भर सकते हैं. इस सुविधा का उपयोग आप बेहद जरूरत के समय ही करें क्योंकि प्रॉविडेंट फंड खाते का पैसा आपकी गाढ़ी कमाई का पैसा है और इसे भविष्य के लिए बचाकर रखना चाहिए. 

LIC का भर सकते हैं प्रीमियम
सबसे पहले तो आप ये जान लें कि ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स या अकाउंट होल्डर्स को ये सुविधा सिर्फ LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) की पॉलिसी का प्रीमियम भरने के लिए दी है. किसी और कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते हैं. हालांकि इसका फायदा भी हरेक ईपीएफओ मेंबर को नहीं मिल सकता है. पीएफ अकाउंट होल्डर्स को इसके लिए EPFO के पास एक फॉर्म 14 जमा करना होगा. ये फॉर्म आपको ईपीएफओ की वेबसाइट पर ही मिल जाएगा.

क्या है फॉर्म 14 का संबंध
पीएफ अकाउंट होल्डर ईपीएफओ को ये कह सकता है कि वो उसकी एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम भरे, हालांकि इससे पहले उन्हें फॉर्म 14 भरकर जमा कराना होगा. इसके जरिए जब आपकी एलआईसी पॉलिसी और ईपीएफओ खाते लिंक हो जाएंगे तो पीएफ खाते से एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम कट जाएगा.

ईपीएफओ का काम का नियम जानें
दरअसल ईपीएफओ से एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम भरने के लिए एक शर्त ये भी है कि आपके पीएफ खाते में एलआईसी के 2 साल के प्रीमियम की बराबर जितनी राशि खाते में पड़ी हो. अगर इससे कम राशि आपके पीएफ खाते में होगी तो आप इस सुविधा का फायदा नहीं ले सकते हैं.

प्रीमियम कटने का क्या समय होगा
जब आपकी एप्लीकेशन प्रोसेस हो जाएगी तो आपके प्रीमियम के ड्यू डेट या उससे पहले ईपीएफओ खाते से एलआईसी पॉलिसी का प्रीमियम कट जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Post Office Monthly Income Scheme: ऐसी शानदार स्कीम जो दिलाए मंथली इंकम या पेंशन, दूर करेगी आर्थिक दिक्कतें

LPG Cylinder Expiry Date: आपका रसोई गैस सिलिंडर दुर्घटना से कितना सुरक्षित है, जानिए यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget