एक्सप्लोरर

EPFO Alert: ईपीएफओ सब्सक्राइबर रहे सावधान! इन जानकारियों को शेयर करने से हो सकते हैं कंगाल,यहां जानें

EPFO Alert: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर है तो यह खबर आपके काम की है. ईपीएफओ ने लोगों को भूलकर भी कुछ जानकारी ने शेयर करने को कहा है. आइए जानते हैं इस बारे में.

EPFO Alert: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के देशभर में करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं. हर नौकरी करने वाले व्यक्ति की सैलरी का एक हिस्सा ईपीएफओ के अकाउंट (EPFO Account) में जमा होता है. इन पैसों को अकाउंट होल्डर इमरजेंसी की स्थिति या रिटायरमेंट के बाद निकाल सकते हैं. इन पैसों को बुढ़ापे का सहारा माना जाता है. बढ़ते डिजिटलाइजेशन के दौर में आजकल इंटरनेट से जुड़ी जालसाजी के मामलों में भी तेजी से बढ़त हो रही है. ऐसे में ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को समय-समय पर साइबर अपराध से बचने के लिए अलर्ट जारी करता रहता है. अगर आपके खाते की जानकारी इन अपराधियों को लग जाए तो आपका अकाउंट पूरा खाली हो सकता है. ऐसे में हम आपको उन तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके जरिए आप अपने खाते को खाली होने से बचा सकते हैं.

EPFO ने ट्वीट कर किया अलर्ट-

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए ईपीएफओ ने ट्वीट में लिखा है कि ईपीएफओ खाताधारक हो जाए सावधान. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सब्सक्राइबर्स से कभी उनकी पर्सनल जानकारी फोन कॉल, ईमेल और सोशल मीडिया के जरिए नहीं पूछता है. ऐसे में अगर कोई आपको ईपीएफओ के नाम से कॉल करता है तो आप सावधान हो जाएं.

इन डिटेल्स को भूलकर भी न करें शेयर-

EPFO के खाताधारक अपना यूनिक अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड, पैन नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, ओटीपी आदि जैसी पर्सनल और बैंकिंग डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें. इसके साथ ही ईपीएफ कर्मचारी किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया या कॉल, मैसेज के जरिए संपर्क नहीं करते हैं. ऐसे में अगर आपसे कोई ऐसे डिटेल्स मांगता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें. यह केवल एक फिशिंग कॉल या मैसेज होता है. अगर आप अपने डिटेल्स शेयर करते हैं तो साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

LIC Policy: सेविंग के साथ ही सुरक्षा की गारंटी के लिए इस LIC प्लान में करें निवेश! यहां जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget