एक्सप्लोरर

EPFO Subscribers: पिछले वित्त वर्ष में ईपीएफओ ने जोड़े 1.39 करोड़ सदस्य, 13 फीसदी से ज्यादा हुई वृद्धि

EPFO Members: ईपीएफओ संगठित और अर्द्धसंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने वाली संस्था है. यह पीएफ और पेंशन फंड को मैनेज करती है...

EPFO Member Addition: पिछले वित्त वर्ष के दौरान औपचारिक क्षेत्र में नौकरी पाने वाले लोगों की संख्या में अच्छी वृद्धि हुई है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने शनिवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किया.

ईपीएफओ ने दिए ये आंकड़े

ईपीएफओ ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान उसके सदस्यों की कुल संख्या में 1.39 करोड़ की वृद्धि हुई. यानी वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान ईपीएफओ के साथ 1.39 करोड़ नए सब्सक्राइबर जुड़े. यह संख्या साल भर पहले की तुलना में 13.22 फीसदी ज्यादा है. वित्त वर्ष 2021-22 में ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या में 1.22 करोड़ की वृद्धि हुई थी.

पहली बार जुड़ने वाले सबसे ज्यादा

ईपीएफओ के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष के आखिरी महीने यानी मार्च 2023 के दौरान 13.40 लाख सब्सक्राइबर जुड़े. इनमें से 7.58 लाख नए सब्सक्राइबर ऐसे थे, जो पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए. उम्र के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा 2.35 लाख सब्सक्राइबर 18 से 21 वर्ष के रहे. इसी तरह मार्च महीने के दौरान 22 से 25 वर्ष की उम्र के 1.94 लाख सब्सक्राइबर जुड़े.

दोबारा जुड़े इतने लाख लोग

ईपीएफओ ने बताया कि करीब 10.09 लाख सब्सक्राइबर उसके साथ फिर से जुड़े हैं. ऐसे सदस्यों ने पुरानी नौकरी छोड़ दी और वे संगठित क्षेत्र में ही नई नौकरी करने लगे. इन लोगों ने नौकरी बदलने के बाद फाइनल सेटलमेंट के बजाय ईपीएफओ अकाउंट को ट्रांसफर कराया. इस तरह उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के लाभ को बरकरार रखा.

इन राज्यों का ज्यादा योगदान

सबसे ज्यादा नए सदस्यों के मामले में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा और गुजरात अव्वल रहे. इन राज्यों ने मिलकर कुल नए सदस्यों में 58 फीसदी से ज्यादा का योगदान दिया. 20.63 फीसदी योगदान के साथ महाराष्ट्र नंबर वन पर रहा. उसके बाद 10.83 फीसदी के साथ तमिलनाडु का स्थान रहा. हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और मिजोरम में सदस्यों की बढ़ोतरी का ट्रेंड बरकरार रहा.

ईपीएफओ संगठित और अर्द्धसंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने वाली संस्था है. यह पीएफ और पेंशन फंड को मैनेज करती है. ईपीएफओ हर महीने रोजगार से जुड़े आंकड़े जारी करती है. इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या के हिसाब से औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के बारे में जानकारी मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget