एक्सप्लोरर

EPFO News: ईपीएफओ ने मार्च में 15.32 लाख मेंबर्स जोड़े, फरवरी के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा रहे

EPFO News: मार्च 2022 में शुद्ध रूप से EPFO में 15.32 लाख सदस्य बढ़े हैं. श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार मासिक आधार पर फरवरी 2022 के मुकाबले मार्च 2022 में सदस्यों की संख्या 2.47 लाख ज्यादा बढ़ी.

EPFO News: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मार्च 2022 में शुद्ध रूप से 15.32 लाख सदस्य जोड़े हैं जो इस साल फरवरी के 12.85 लाख सदस्यों की तुलना में 19 फीसदी अधिक है.

फरवरी के मुकाबले मार्च 2022 में सदस्यों की संख्या 2.47 लाख अधिक बढ़ी
श्रम मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अनंतिम ईपीएफओ पेरोल डेटा के मुताबिक मार्च 2022 में शुद्ध रूप से 15.32 लाख सदस्य बढ़े. बयान के अनुसार मासिक आधार पर फरवरी 2022 के मुकाबले मार्च 2022 में सदस्यों की संख्या 2.47 लाख अधिक बढ़ी. मार्च के दौरान जोड़े गए कुल 15.32 लाख शुद्ध सदस्यों में से लगभग 9.68 लाख नये सदस्यों को पहली बार ईपीएफ और एमपी अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के तहत शामिल किया गया है.

बाहर जाने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ी-फिर हुए शामिल
फरवरी की तुलना में मार्च 2022 में नए सदस्यों की संख्या में 81,327 की वृद्धि हुई. दूसरी ओर लगभग 5.64 लाख सदस्य योजना से बाहर निकले, लेकिन ईपीएफओ के तहत आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए. इन लोगों ने अपने खातों से अंतिम निकासी का विकल्प चुनने की जगह अपने फंड को पिछले पीएफ खाते में स्थानांतरित कर दिया.

सबसे अधिक शुद्ध नामांकन 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में
पेरोल डेटा की उम्र-आधारित तुलना से पता चला कि मार्च 2022 के दौरान सबसे अधिक शुद्ध नामांकन 22-25 वर्ष के आयु वर्ग में हुआ. इसके बाद 29-35 आयु वर्ग का स्थान रहा. पेरोल डेटा की राज्यों के अनुसार तुलना करें तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली अग्रणी बने हुए हैं. मार्च 2022 के दौरान कुल शुद्ध सदस्यों की संख्या में महिला नामांकन का हिस्सा 22.70 फीसदी है.

ये भी पढ़ें

Jet Airways: फिर से उड़ान भरेगा जेट एयरवेट, DGCA ने दी मंजूरी

LIC Share Price: आईपीओ प्राइस से 13% नीचे गिरा LIC का शेयर, निवेशकों को 78,000 करोड़ रुपये का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget