एक्सप्लोरर

EPFO: रोजगार के मामले में रिकॉर्ड गिरावट, फरवरी में 21 माह के निचले स्‍तर पर पहुंची EPFO से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या

EPFO: श्रम मंत्रालय ने फरवरी में ईपीएफओ से जुड़े सब्सक्राइबर्स का डाटा जारी कर दिया है. इस डाटा से पता चला है कि पहली बार ईपीएफओ से जुड़ने वाले लोगों की संख्या में कमी दर्ज की गई है.

EPFO  Data of Febuary: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) में हर नौकरी करने वाले व्यक्ति की सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है. फरवरी में ईपीएफओ (EPFO) से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ में फरवरी के महीने में कुल 13.96 सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं. इसमें में से 7.38 लाख लोग पहली बार इसका हिस्सा बने हैं. ऐसे में वित्त वर्ष 2023 में ईपीएफओ की पहली बार जुड़े सब्सक्राइबर्स की संख्या में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. ईपीएफओ के जारी किए गए आंकड़ों से यह साफ पता चल रहा है कि फरवरी, 2023 में अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण हायरिंग की प्रक्रिया को कम कर दिया गया है.

नए सब्‍सक्राइबर्स में आई 10 फीसदी की कमी

ईपीएफओ के डाटा के मुताबिक फरवरी के महीने में 7.38 लाख लोग पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं. वहीं जनवरी में यह आंकड़ा 8.19 लाख के करीब था. ऐसे में ईपीएफओ से पहली बार जुड़ने वाले लोगों की संख्या में पिछले महीने के मुकाबले 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले मई 2021 के बाद ईपीएफओ में शामिल होने वाले सब्सक्राइबर्स की यह सबसे कम संख्या है. उस समय केवल 6.49 लाख नए लोग ईपीएफओ से जुड़े थे. गौरतलब है कि इस डाटा से यह पता चलता है कि देश के फॉर्मल सेक्टर में कुल कितने नई नौकरी पैदा हुई है.

18 से 21 साल के सदस्यों

श्रम मंत्रालय (Labour Ministry)  द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक ईपीएफओ में पहली बार जुड़ने वाले लोगों में से कुल 2.17 लाख लोग 18 से 21 वर्ष की आयु के हैं. वहीं इसमें 1.91 लाख लोग 22 से 25 साल के उम्र के बीच में हैं जो पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं. ऐसे में 18 से 25 साल की आयु के बीच के लोगों की संख्या 55.37 फीसदी है. ऐसे में युवाओं को बड़ी संख्या में फरवरी में संगठित क्षेत्र में नौकरी मिली है.

10.15 लाख लोग दोबारा जुडे़ ईपीएफओ से

वहीं फरवरी में ईपीएफओ से दोबारा जुड़ने वाले लोगों की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है. नौकरी बदलने के बाद कुल 10.15 लाख लोग दोबारा ईपीएफओ से जुड़ गए हैं. ऐसे में पिछले साल के मुकाबले दोबारा ईपीएफओ से जुड़ने वालों की संख्या में 8.59 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है.

कितनी हुई महिला कर्मचारियों की संख्या

गौरतलब है कि फरवरी में देश में महिला कर्मचारियों की संख्या में पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है. फरवरी में कुल 2.7 लाख महिला कर्मचारी ईपीएफओ से जुड़ी हैं. ऐसे में कुल नए ईपीएफओ मेंबर में से इनकी संख्या 19.93 फीसदी रही है. इसमें से कुल 1.89 महिलाएं पहली बार ईपीएफओ से जुड़ी है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के बीच इन जगहों पर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget