एक्सप्लोरर

IDBI Bank के कर्ज मामले में विजय माल्या के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

नई दिल्लीः आज ईडी (इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने विजय माल्या के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आईडीबीआई बैंक के करीब 900 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में मुंबई हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. माल्या के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले को आधार बनाकर ईडी ने ये 57 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है.

इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने जून में ही संकेत दिया था कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कानून के तहत माल्या पर शिकंजा कसा जा सकता है. ईडी का मानना है कि मौजूदा चार्जशीट से माल्या के खिलाफ केस और मजबूत होगा.

 

इस मामले में दाखिल की चार्जशीट

आईडीबीआई बैंक ने किंगफिशर एयरलाइंस को कुल 860.92 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था. आरोप है कि इसमें से 423 करोड़ रुपये विजय माल्या ने लंदन पहुंचाए. आरोप है कि केएफए (किंगफिशर एयरलाइंस) के लिए जारी इस कर्ज में से कुछ रकम का इस्तेमाल विजय माल्या ने आईपीएल टीम के लिए किया. जबकि इस कर्ज को एयरक्राफ्ट के रेंटल लीजिंग और मेंटेंनेंस, सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स खरीदने के नाम पर लिया गया था. यह रकम किंगफिशर एयरलाइंस के विमानों के किराए और संचालन संबंधी अन्य खर्चों के बहाने भारत से लंदन भेजी गई.

ईडी इस मामले की जांच कर रही है कि कैसे बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के 423 करोड़ रुपये देश से बाहर भेजे गए. प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) कानून के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है.

इससे पहले सीबीआई भी विजय माल्या के खिलाफ 2000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है जिसमें माल्या समेत 11 को आरोपी बनाया गया है. ईडी और सीबीआई दोनों की चार्जशीट से विजय माल्या के प्रत्यर्पण केस में भारत के पक्ष को मजबूती मिलेगी.

भारत सरकार और बैंक समय-समय पर कहते रहे हैं कि बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बिना चुकाए लंदन जा चुका विजय माल्या को आसानी से जाने नहीं दिया जाएगा. हालांकि कल लंदन में मिली जमानत के बाद इस दावे पर भरोसा करना मुश्किल लग रहा है.

विजय माल्या के केस में अभी तक क्या हुआ

विजय माल्या पर देश के करीब 17 बैंकों का लगभग 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज़ बकाया है. यह कर्ज़ बिना चुकाए मार्च 2016 में वे ब्रिटेन चले गए थे और तब से वहीं हैं. उनसे जुड़े मामलों की सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) जैसी एजेंसियां जांच कर रही हैं. उनके प्रत्यर्पण की भारत सरकार की कोशिशों के तहत उन्हें बीती 18 अप्रेल को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने ग़िरफ्तार भी किया था. लेकिन उसी दिन उन्हें अदालत ने जमानत दे दी. आपको बता दें कि कल लंदन की अदालत में विजय माल्या के प्रत्यपर्ण के केस में माल्या को 4 दिसंबर तक जमानत मिल चुकी है. इस मामले में लंदन में अगली सुनवाई जुलाई में होगी. हालांकि विजय माल्या ने कल कहा कि उनके पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं.

लंदन कोर्ट से भगोड़े माल्या को मिली 4 दिसंबर तक जमानत, 6 जुलाई को अगली सुनवाई टीम इंडिया का मैच देखने आए विजय माल्या को फैंस ने कहा, 'चोर-भगोड़ा' सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्या को अवमानना का दोषी माना, 10 जुलाई को पेश होने को कहा लंदन ही क्यों भागते हैं विजय माल्या जैसे लोग, जानेंगे इसकी वजह तो हैरान रह जाएंगे !
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget