एक्सप्लोरर

Nifty: इस साल 24000 और अगले साल 26000 का आंकड़ा पार करेगा निफ्टी, कमाई के लिए ऐसे तैयारी करें निवेशक

Indian Stock Market: ब्रोकरेज फर्म एमके इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने सलाह दी है कि भारतीय शेयर मार्केट लगातार आगे बढ़ता रहेगा. निवेशकों को इन सेक्टर्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

Indian Stock Market: भारतीय शेयर मार्केट ने पिछले कुछ सालों में कमाल की रफ्तार पकड़ी हुई है. बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) फिलहाल 75 हजार और एनएसई का निफ्टी (Nifty) 22800 अंकों के पास बना हुआ है. अब ब्रोकरेज फर्म एमके इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने अनुमान जताया है कि निफ्टी इसी साल 24,500 प्वॉइंट और अगले साल के अंत तक 26,500 प्वॉइंट का आंकड़ा पार कर सकता है. निफ्टी की आय में 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. 

ब्रोकरेज फर्म एमके इनवेस्टमेंट मैनेजर्स ने लगाया अनुमान 

एमके इनवेस्टमेंट मैनेजर्स (Emkay Investment Managers) के अनुसार, दिसंबर 2025 के अंत तक निफ्टी 26,500 अंकों का आंकड़ा पार कर सकता है. इस साल दिसंबर तक यह लगातार आगे जाता रहेगा और 24,500 प्वॉइंट तक पहुंच सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने मंगलवार को कहा कि फिलहाल मार्केट का फोकस पूरी तरह से लोकसभा चुनाव के नतीजों पर है. ऐसा माना जा रहा है कि एनडीए गठबंधन की सरकार 330 सीटों के साथ फिर से सत्ता में वापस आने वाली है. इसके चलते देश में बड़े सुधार जारी रहेंगे. अगले साल जिओपॉलिटिकल डेवलपमेंट और ब्रिटेन एवं अमेरिका में होने जा रहे चुनाव पर भी शेयर मार्केट की नजर बनी रहेगी.

लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक को मिलाकर निवेश करें 

ब्रोकरेज फर्म ने सलाह दी है कि इनवेस्टर मल्टी कैप रणनीति के साथ आगे बढ़ें. उन्हें लार्ज कैप और मिड कैप स्टॉक को मिलाकर भारतीय स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहिए. ऐसा करके उन्हें लॉन्ग टर्म में अच्छा फायदा मिल सकता है. एमके इनवेस्टमेंट मैनेजर्स चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर मनीष सोंथालिया ने बताया कि बीएफएसआई (BFSI), सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSU) और इंडस्ट्रियल सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन जारी रह सकता है. अगले 3 से 5 सालों में पूंजीगत व्यय में इजाफे के चलते शेयर मार्केट में भी सुधार जारी रहेगा.

इन सेक्टर्स पर नजर बनाकर रखें इनवेस्टर्स

उन्होंने कहा कि कोविड 19 के बाद खराब हालत में गए फार्मा सेक्टर में भी अगले कुछ महीनों में सुधार आ सकता है. देश में बढ़ती प्रति व्यक्ति आय की वजह से खाद्य वस्तुओं की खपत लगातार बढ़ती रहेगी. इसके अलावा देश में मैन्युफैक्चरिंग का माहौल भी मजबूत होगा. इसके अलावा सोलर और विंड एनर्जी में बढ़ते खर्च के चलते पावर सेक्टर की कंपनियों का प्रदर्शन मजबूत होगा. डिजिटल सेक्टर और एआई में तेजी आएगी. ऐसे में निवेशकों को इन सभी सेक्टर पर ध्यान देना होगा.

ये भी पढ़ें 

क्या बला है यह Silent Layoffs, जिसमें समा गईं 20000 लोगों की नौकरियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस
Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस
Swiggy-Zomato: बेंगलुरु में बंद होगी स्विगी-जोमैटो की सर्विस! किसने और क्यों दिया अल्टीमेटम?
बेंगलुरु में बंद होगी स्विगी-जोमैटो की सर्विस! किसने और क्यों दिया अल्टीमेटम?
बोतल-कैन से हटेगा 'एनर्जी ड्रिंक' का लेबल, सरकार ने कंपनियों को दी डेडलाइन
बोतल-कैन से हटेगा 'एनर्जी ड्रिंक' का लेबल, सरकार ने कंपनियों को दी डेडलाइन
HDFC बैंक ने अपने ही CEO और CFO पर क्यों लगाया 1-1 लाख रुपए का फाइन?
HDFC बैंक ने अपने ही CEO और CFO पर क्यों लगाया 1-1 लाख रुपए का फाइन?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget