एक्सप्लोरर

Emcure Pharma IPO: संस्थागत निवेशकों के दम पर 68 गुना सब्सक्राइब हुआ एमक्योर फार्मा का आईपीओ, दमदार लिस्टिंग की उम्मीद

Emcure Pharma IPO Listing Date: एमक्योर फार्मा के आईपीओ का जीएमपी (GMP) 365 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इस हिसाब से स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ के 1373 रुपये के भाव पर लिस्ट होने के आसार हैं.

Emcure Pharma IPO: एमक्योर फार्मा के आईपीओ को निवेशकों का जोरदार रेस्पांस मिला है. संस्थागत और गैर-संस्थागत निवेशकों ने आईपीओ में आवेदन करने के आखिरी दिन जमकर निवेश किया है जिसकी बदौलत एमक्योर फार्मा का आईपीओ 67.87 गुना सब्सक्राइब होकर क्लोज हुआ है.  कंपनी का आईपीओ के जरिए कैपिटल मार्केट से 1952.03 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है.

196 गुना सब्सक्राइब हुआ QIB कैटगरी 

बीएसई डेटा के मुताबिक सब्सक्रिप्शन डिटेल्स देखें तो संस्थागत निवेशक (QIBs) के लिए आईपीओ में 37,62,896 शेयर्स रिजर्व रखे थे और कुल 73,68,91,932 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. संस्थागत निवेशकों का कैटगरी 195.83 गुना सब्सक्राइब हुआ है. गैर-संस्थागत निवेशकों (Non Institutional Investors) के लिए 29,49,523 शेयर्स रिजर्व रखे गए थे और कुल 14,25,26,523 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है. ये कैटगरी कुल 48.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है.

रिटेल निवेशकों के कैटगरी के लिए 68,82,219 शेयर्स रखे गए और 4,96,18,982 शेयर्स के लिए आवेदन प्राप्त हुआ और ये कैटगरी 7.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है. जबकि एम्पलॉयज के लिए रिजर्व कैटगरी 8.81 गुना सब्सक्राइब हुआ है. आपको बता दें एमक्योर फार्मा में शार्क टैंक इंडिया की जज रहीं नमिता थापर होलटाइम डायरेक्टर हैं. जबकि उनके पिता संजीव मेहता ने कंपनी की नींव डाली थी.  

960 - 1008 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड

एमक्योर फार्मा का आईपीओ 3 से 5 जुलाई 2024 तक आवेदन के लिए खुला था. 1952.03 करोड़ रुपये के आईपीओ में नए शेयर्स जारी कर 800 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल के जरिए 1152.03 करोड़ रुपये कंपनी जुटा रही है. ऑफर फॉर सेल में कंपनी के मौजूदा निवेशक अपने शेयर्स बेच रहे हैं. एंकर निवेशकों से कंपनी 582.61 करोड़ रुपये जुटाये हैं. 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए कंपनी ने 960 - 1008 रुपये आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया है. 10 जुलाई 2024 को एमक्योर फार्मा की बीएसई - एनएसई  पर लिस्टिंग की उम्मीद है. 

36% प्रीमियम पर लिस्ट संभव

ग्रे मार्केट (Grey Market) में एमक्योर फार्मा के आईपीओ का जीएमपी (GMP) 365 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इस हिसाब से स्टॉक एक्सचेंज पर आईपीओ 1373 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है जो कि प्राइस बैंड के अपर लेवल से 36 फीसदी ज्यादा है. 

ये भी पढ़ें 

डिफेंस प्रोडक्शन का वैल्यू पहुंचा 1.27 लाख करोड़ रुपये के ऑलटाइम हाई पर, रॉकेट बन गए लिस्टेड कंपनियों के शेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget