एक्सप्लोरर

3 महीने में ही गंवा दिए 116 अरब डॉलर, एलन मस्क के पास बस अब इतनी रह गई संपत्ति

अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है मार्क जुकरबर्ग. उनकी संपत्ति में पिछले तीन महीने के दौरान 3.35 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. जिसके बाद अब उनकी संपत्त 204 बिलियन डॉलर है.

दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क के लिए ये साल काफी झटके वाला रहा है. मस्क ने साल की शुरुआत के सिर्फ तीन महीने में ही करीब 116 अरब डॉलर की अपनी संपत्ति गंवा दीं. ऐसा उनकी कंपनी टेस्ला के शेयर में लगातार हो रही गिरावट के चलते हुआ है. पिछले साल ऐसा माना जा रहा था कि 2025 में उनकी संपत्ति करीब 400 अरब डॉलर को पार कर जाएगी. लेकिन इसके विपरीत सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले अरबपति बन गए हैं.

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क के पास अब सिर्फ 316 अरब डॉलर की ही नेटवर्थ रह गई है. हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद वे अभी भी दुनिया के सबसे अमीर की सूची में अव्वल बने हुए हैं. ये भी माना जा रहा है कि दो साल बाद यानी 2027 में मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं. लेकिन, जिस रफ्तार से उनकी कंपनी के शेयर में गिरावट आ रही है, उसके बाद ऐसा संभव नहीं लग रहा है.

116 बिलियन डॉलर का नुकसान

एलन मस्क की कुल संपत्ति में से 116 बिलियन डॉलर गंवाने के बाद अब उनकी संपत्ति 316 बिलियन डॉलर बची है. इसके साथ ही, दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर जैफ बेजो हैं. उनकी कुल संपत्ति 212 बिलियन डॉलर है, जिन्होंने तीन महीने में 27.01 बिलियन संपत्ति गंवाई. एलन मस्क की संपत्ति में ऐसे वक्त पर नुकसान हुआ है जब वे खुद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के मित्र और सलाहकार बने हुए हैं.

अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है मार्क जुकरबर्ग. उनकी संपत्ति में पिछले तीन महीने के दौरान 3.35 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. जिसके बाद अब उनकी संपत्त 204 बिलियन डॉलर है.

कम हो गई अरबपतियों की संपत्ति

इधर, चौथे नंबर पर बांद्रा रोड अर्नाल्ड. इनकी कुल संपत्ति में 9.20 का नुकसान हुआ है, जिसके बाद अब इनकी संपत्ति 167 बिलियन डॉलर है. इसके साथ ही, पांचवें नंबर पर है वारेन बफेट, जिनकी संपत्ति में 24.3 बिलियन डॉलर इजाफा हुआ, जिसके बाद वर्तमान में इनकी संपत्ति 166 बिलियन डॉलर है.

लैरी एलिसन को पिछले तीन महीने के दौरान 30.3 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है, इसके बाद अब उनकी संपत्ति 162 डॉलर पर आ गई है. जबकि, दुनिया के अमीरों की सूची में सातवें नंबर पर रहने वाले बिल गेट्स संपत्ति में पिछले तीन महीने के दौरान 2.03 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद उनकी कुल संपत्ति 161 बिलियन डॉलर हो गई है.

ये भी पढ़ें: ब्लैक मंडे के बाद आज क्यों मार्केट में दिखा शानदार उछाल, ये हैं पांच बड़े कारण

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget