एक्सप्लोरर

Elon Musk: पेट्रोल-डीजल को खलनायक मत बनाइए, एलन मस्क ने कहा- पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी

Elon Musk on Environment: टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने इटली में कहा कि पर्यावरण के खतरों को ऐसे पेश किया जाता है कि लोगों का भविष्य पर से भरोसा उठता जा रहा है. हमें मिलकर क्लाइमेट चेंज से लड़ना होगा.

Elon Musk on Environment: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एवं टेस्ला जैसी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी के मालिक एलन मस्क हमेशा अपने अनोखे बयानों और कामों के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने कहा है कि हमें पेट्रोल-डीजल को खलनायक बनाने की कोई जरूरत नहीं है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए कार्बन उत्सर्जन में कटौती करनी चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के भविष्य को भी उज्ज्वल बताया है. मस्क ने कहा कि X पर विज्ञापन बढ़ रहे हैं.

इलेक्ट्रिक कार क्रांति लाई टेस्ला 

सारी दुनिया टेस्ला को एक क्रांति की तरह देखती है. इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी. इसके बाद सारी दुनिया के ऑटो मेकर तेजी से इलेक्ट्रिक कार लांच करने लगे. इलेक्ट्रिक कारों को पेट्रोल-डीजल कारों के विकल्प के तौर पर देखा जाता है. अब इन कारों को हर देश में स्वीकारा जा रहा है. हालांकि, एलन मस्क ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के कार्यक्रम में कहा कि पेट्रोल-डीजल पर सारा दोष मढ़ना ठीक नहीं है.

लोगों का उठ रहा भविष्य से भरोसा

बैठक के दौरान एलन मस्क ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चेतावनी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है. पर्यावरण मूवमेंट को ऐसे बताया जाता है कि लोगों का भविष्य पर से भरोसा उठता जा रहा है. इस महीने सीओपी28 पर्यावरण सम्मलेन में लगभग 200 देशों ने हिस्सा लिया. इनमें कच्चे तेल के प्रयोग को घटाने पर सहमति बनी. इससे संकेत मिल रहा है कि अब ऑयल युग का अंत नजदीक आ रहा है.

मस्क बोले- मैं पर्यावरणवादी हूं 

मस्क ने कहा कि वह खुद को पर्यावरणवादी मानते हैं. यह बेहद जरूरी है कि उद्योग जमीन से अरबों टन कार्बन निकालकर वातावरण में फैलाना बंद करें. तेल की खपत को कम करके ऐसा आसानी से किया जा सकता है. मगर, हमें सारा दोष पेट्रोल-डीजल पर नहीं डालना चाहिए. प्रदूषण के लिए सिर्फ यही जिम्मेदार नहीं है.

इटली में घटती जन्म दर को लेकर चिंतित

टेस्ला के मालिक मस्क ने कहा कि उनकी कंपनी इटली में घटती जन्म दर को लेकर चिंतित है. इटली में निवेश की अच्छी संभावनाएं हैं, लेकिन काम करने वाले ही नहीं रहे तो इस देश के लिए कौन काम करेगा. इटली की सरकार को बच्चे पैदा करने पर प्रोत्साहन देना चाहिए. यह देश सिर्फ अप्रवासियों के सहारे नहीं चल सकता. इटली ने इस संकट से निपटने के लिए 1 बिलियन यूरो का बजट दिया है. पिछले 14 साल से देश में जन्म दर लगातार घट रही है.

ये भी पढ़ें 

Work Life Balance: ऑफिस में ‘इनेमूरी’ मिले तो कर्मचारी एक घंटा ज्यादा काम करने को तैयार, कंपनियों को भी होगा बहुत फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget