एक्सप्लोरर

Elon Musk On DeepSeek AI: चीन की DeepSeek AI पर एलन मस्क ने उठाए सवाल, कहा- 'Nvidia की टेक्नोलॉजी का हुआ इस्तेमाल'

Elon Musk On DeepSeek AI: डीपसीक के तकनीकी दावों में धोखाधड़ी करने के आरोप तक लगने शुरू हो गए हैं. कम लागत पर ओपन सोर्स एआई देने का दावा करने वाली डीपसीक को लेकर एआई कम्यूनिटी में विवाद उठ रहे हैं.

Elon Musk On DeepSeek AI: सस्ती एआई R1 लाकर दुनिया के बड़े टेक जाएंट माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, मेटा, एनवीडिया और ओपन एआई की नींव हिला देने वाली चीन स्टार्टअप DeepSeek के दावों को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. यहां तक कि DeepSeek के तकनीकी दावों पर धोखाधड़ी करने के आरोप तक लग रहे हैं. कम लागत पर ओपन सोर्स एआई देने का दावा एआई कम्यूनिटी में विवाद बन गया है. इस विवाद में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी कूद पड़े हैं.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि DeepSeek ने अपने एआई में संभवतः 50,000 एनवीडिया हूपर जीपीयू का उपयोग किया है. यह DeepSeek के 10,000 ए100एस जीपीयू यूज करने के दावों के खिलाफ है. स्केल एआई के अरबपति सीईओ अलेक्जेंडर वांग ने भी दावा किया है कि DeepSeek के एआई बनाने में निश्चित रूप से एनवीडिया एच100 जीपीयू तकनीक का उपयोग हुआ है. एलन मस्क ने भी DeepSeek के खिलाफ अलेक्जेंडर वांग के इसी आरोप के समर्थन में एक्स पर अपनी भावनाएं पोस्ट की है.

DeepSeek ने दो महीने में तैयार कर लिया नया एआई मॉडल

चीनी स्टार्टअप DeepSeek का दावा है कि उसे ओपन सोर्स एआई मॉडल तैयार करने में केवल दो महीने लगे हैं. वहीं इस पर लागत भी छह मिलियन डॉलर से कम की आई है. वहीं DeepSeek का यह भी दावा है कि एनवीडिया के कम पावरफुल जीपीयू  H800  का उपयोग किया गया है. 

कम लागत पर भी उठ रहे सवाल

सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में बर्नस्टीन एनालिस्ट स्टेसी रासगन कहते हैं कि DeepSeek पांच मिलियन डॉलर से कम में तो ओपन एआई बना ही नहीं सकता है. रासगन कहते हैं कि वे इस रीजनिंग मॉडल को पांच मिलियन डॉलर से कम में ट्रेन ही नहीं कर सकते हैं. इसलिए ओपन सोर्स एआई बनाने में छह मिलियन डॉलर से कम के खर्च के दावों पर भरोसा करना मुश्किल है. रासगन कहते हैं कि DeepSeek ने एक अच्छा मॉडल डेवलप किया है. लेकिन ये चीजें अब आश्चर्य नहीं हैं. दुनिया के कई लैब इस पर काम कर रहे हैं और एआई कम्यूनिटी के लिए यह अज्ञात चीज नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

RBI News Update: भरपूर पैसे से गुलजार होंगे खपत के बाजार, आरबीआई भेज रही डेढ़ लाख करोड़, ऐसे उठाएं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
मस्क का मुकेश अंबानी पर बड़ा हमला, अब 'प्रधानमंत्री अंबानी' कहकर साधा निशाना
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget