एक्सप्लोरर

Twitter: एलन मस्क का बड़ा एलान, ट्विटर पर प्रति मिनट यूजर्स की संख्या 8 अरब के पार हुई

Twitter Users: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.

Twitter News: साल 2022 के अक्टूबर महीने में एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर टेकओवर के बाद से इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट (Microblogging Site) पर उन्होंने कई बड़े बदलाव किए हैं. अब इसका असर दिखने लगा है. ट्विटर के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk)  ने बताया कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर प्रति मिनट यूजर्स की संख्या 8 अरब को पार कर गई है. उन्होंने एक ट्वीट में इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'यह प्लेटफॉर्म बहुत से तेजी से बढ़ रहा है! हाल ही में प्लेटफॉर्म पर प्रति मिनट यूजर्स की संख्या 8 बिलियन को पार कर गई है. यह दुनिया के सबसे स्मार्ट लोग हैं.'

ट्विटर के रेवेन्यू बढ़ाने पर है फोकस

गौरतलब है कि एलन मस्क ट्विटर टेकओवर के बाद से ही प्लेटफॉर्म में यूजर्स की संख्या और रेवेन्यू को बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर कई नये फीचर्स भी ऐड किए हैं. इससे पहले मस्क ने बताया था कि ट्विटर की मैसेजिंग सर्विस का हिस्सा प्रति मिनट 5 से 6 फीसदी का है जिसे अब बढ़ाकर अब 15 फीसदी तक ले जाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए ऐड को सही तरीके से प्लान किया जाएगा जिससे प्लेटफॉर्म और यूजर्स दोनों का ही फायदा हो.

ट्विटर पर होगा AI का इस्तेमाल

इससे पहले एलन मस्क ने घोषणा की है कि ट्विटर पर कंटेंट मॉडरेशन में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए और मैन्युप्लेशन ऑफ पब्लिक ओपिनियन का पता लगाने AI का इस्तेमाल किया जाएगा. मस्क ने ट्विटर के मालिक बनने के बाद से ही कंपनी में कई दौर की छंटनी की जा चुकी है. ऐसे में प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन की कमी को पूरा करने के लिए यह कदम उठाने का फैसला लिया है. इससे पहले मस्क ने फरवरी के महीने में एल्गोरिदम को ओपन सोर्स बनाने की बात कही थी. अक्टूबर के महीने ने एलन मस्क ने ट्विटर को पूरे 44 अरब डॉलर में खरीदा था. इसके बाद से ही मस्क अपनी लागत की भरपाई के लिए कई बड़े कदम उठा रहे हैं. इसमें ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन जैसे कई अहम कदम शामिल है. 

ये भी पढ़ें-

Indian Economy: CRISIL ने भारत की GDP को लेकर दिया बयान, FY 24 में 6 फीसदी ग्रोथ रहने का दिया अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
दिल्ली के कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, दिवाली तक 10 हजार करोड़ पार होने का डर
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget