एक्सप्लोरर

गजब! एक ही दिन में पलट गई बाजी, मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी; एलिसन को छोड़ा पीछे

World's Richest Man: ओरेकल के स्टॉक में तेज उछाल के बाद कंपनी के को-फाउंडर लैारी एलिसन ब्लूमबर्ग इंडेक्स (दुनिया में अरबपतियों की लिस्ट) में पहले नंबर पर आ गए थे, लेकिन अब मस्क फिर से आगे बढ़ गए हैं.

World's Richest Man: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. जबकि अभी एक दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि ओरेकल के स्टॉक में तेज उछाल के बाद कंपनी के को-फाउंडर लैारी एलिसन ब्लूमबर्ग इंडेक्स (दुनिया में अरबपतियों की लिस्ट) में पहले नंबर पर हैं.

ओरेकल ने शानदार तिमाही के नतीजों और अपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के दम पर यह मुकाम हासिल किया. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मौजूदा समय में एलन मस्क 384 अरब डॉलर के टोटल नेटवर्थ के साथ  दुनिया के सबसे अमीर आदमी है, जो लैरी एलिसन के 383 अरब डॉलर के नेटवर्थ से कुछ ज्यादा है. 

एक दिन में नेटवर्थ में 101 अरब डॉलर का उछाल 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अगले पांच सालों में कम्प्यूटिंग पावर खरीदने के लिए ओरेकल के साथ लगभग 300 अरब डॉलर की एक डील की है. यह सौदे के तहत खरीदारी 2027 से शुरू होगी. इसी के साथ बुधवार को ओरेकल के शेयरों में महज एक दिन में 43 परसेंट का शानदार उछाल आया.

ब्लूमबर्ग ने बताया कि मंगलवार शाम को ओरेकल के नतीजों के ऐलान के बाद एलिसन का टोटल नेटवर्थ 89 अरब डॉलर बढ़कर 383.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया. बुधवार को इंट्राडे हाई लेवल पर उनकी संपत्ति में 101 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई, जो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा एक दिन में किसी की संपत्ति में अब तक हुई सबसे तेज बढ़ोतरी है. 

बुधवार को ओरेकल ने मारी बाजी 

बुधवार को सेशन के खत्म होने से पहले इंट्राडे ट्रेडिंग में ओरेकल के शेयर 43 परसेंट तक उछल गए. यह साल 1992 के बाद एक दिन में कंपनी के शेयरों में आया अब तक का सबसे तेज उछाल है. इसी के साथ ओरेकल की मार्केट वैल्यू भी 244 अरब डॉलर तक पहुंच गई. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 922 अरब डॉलर हो गया.

इसी तेजी की बदौलत ओरेकल S&P 500 इंडेक्स की लिस्ट में 10वें पायदान पर पहुंच गया. इस लिस्ट में एली लिली, वॉलमार्ट और जेपी मॉर्गन चेज जैसी कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं. जाहिर तौर पर कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर के तौर पर एलिसन अरबपतियों की लिस्ट में मस्क को पछाड़कर आगे बढ़ गए. हालांकि, बुधवार को मार्केट सेशन के खत्म होने तक मस्क फिर से नेटवर्थ में 1 अरब डॉलर के उछाल के साथ एलिसन से आगे निकल गए और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए. 

मस्क के नाम है यह खिताब 

अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क सबसे पहले साल 2021 में पहले स्थान पर काबिज हुए थे. हालांकि, 2021 में LMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट और 2024 में जेफ बेजोस से भले ही वह कुछ समय के लिए पिछड़ गए थे, लेकिन पिछले साल उन्होंने दोबारा से टॉप पर अपनी जगह बनाई और 300 से भी ज्यादा दिनों से वह पहले पायदान पर लगातार बने हुए हैं. 

कितने नंबर पर हैं अडानी-अंबानी? 

हमारे देश के बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की लिस्ट में शामिल हैं. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी लिस्ट में 18वें नंबर पर हैं. वहीं, अडानी ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन गौतम अडानी टॉप-20 से बाहर हो गए हैं.   

ये भी पढ़ें: 

क्या धनतेरस, दिवाली में कर रहे सोना खरीदने की प्लानिंग? पहले जानें त्योहार के मौके पर कितना रहेगा भाव? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित
नीता अंबानी को मिला KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड, शिक्षा से लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मानित
New Food Business Rules: स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
स्ट्रीट वेंडर्स को बड़ी राहत, FSSAI के नियम बदले; जानिए डिटेल...
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
युद्ध की आग ने बढ़ाई रेस्टुरेंट के किचन की तपिश, छंटनी का मंडराया खतरा, सैलरी पर संकट
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...
पैसे नहीं हैं? फिर भी शुरू करें ये काम, YouTube और Affiliate Marketing से होगी कमाई...

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget