एक्सप्लोरर

EV Hiring: छंटनी के बीच में भर्ती की बहार, इस सेक्टर में नौकरियों की भरमार

Hiring Update: अभी भले ही पूरी दुनिया छंटनी की मार से हलकान हो रही हो, लेकिन ऐसे माहौल में भी कुछ जगहों पर कुशल लोगों के लिए नौकरियों की कमी नहीं है...

EV Sector Prospects: अभी पूरी दुनिया में चारों तरफ छंटनी (Global Layoffs) की चर्चा चल रही है. हर महीने हजारों लोगों की नौकरियां जा रही हैं. छंटनी की इस मार से लगभग सारे सेक्टर्स की कंपनियां परेशान हैं, लेकिन ऐसे में भी एक सेक्टर है, जो उम्मीद की किरणें दिखा रहा है. छंटनी के इस भयानक दौर से यह सेक्टर अब तक अप्रभावित है और यहां तक कि इस सेक्टर की कंपनियां नई भर्तियां भी कर रही हैं.

तेजी से बढ़ रहा ईवी बाजार

हम बात कर रहे हैं तेजी से उभर रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर की. बदलती ऊर्जा जरूरतों और महंगे होते पारंपरिक ईंधनों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाजार को तेजी दी है. दुनिया भर के तमाम देश की सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दे रही हैं. भारत में केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए फेम योजना चलाई जा रही है, तो दूसरी ओर राज्य सरकारें भी सब्सिडी से लेकर शुल्कों की माफी तक की पेशकश कर रही हैं. ये सरे फैक्टर्स मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाजार को आकर्षक बना रहे हैं तथा इसकी संभावनाओं को उज्ज्वल बना रहे हैं.

आगे के लिए ये तैयारी

भविष्य के आवागमन वाले इस सेक्टर में बढ़ती मांग के कारण कंपनियां हायरिंग पर जोर दे रही हैं. भारतीय ईवी बाजार की बात करें तो हीरो इलेक्ट्रिक, एमजी मोटर, सिंपल एनर्जी, यूलु बाइक्स जैसी ईवी कंपनियां कई विशिष्टता वाले पदों पर योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रही हैं. अभी ईवी बाजार में ईवी टेक्निशियंस, बैटरी रिसाइक्लिंग एक्सपर्ट्स, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स जैसे पदों की मांग तो है ही, इनके अलावा मैन्यूफैक्चरिंग व इंजीनियरिंग में भी लोगों की जरूरत है. भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए ईवी कंपनियां न सिर्फ अभी हायरिंग कर रही हैं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर आने वाले समय के लिए टैलेंट तैयार करने पर भी ध्यान दे रही हैं.

ये फैक्टर तेज कर रहे ग्रोथ

इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस के हवाले से ईटी की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ईवी इंडस्ट्री 36 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि दर से वृद्धि कर सकती है. लोग खुद भी पारंपरिक ईंधनों के बजाए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को पसंद कर रहे हैं. इसके साथ-साथ पॉलिसी फोकस, सब्सिडी जैसे सरकारी प्रोत्साहन, चार्जिंग समेत बुनियादी संरचना में आते सुधार जैसे फैक्टर ईवी इंडस्ट्री की ग्रोथ को तेज कर रहे हैं.

ऐसा है भर्तियों का माहौल

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, हीरो इलेक्ट्रिक ईवी डिजाइन, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम्स, आईओटीए, मैन्यूफैक्चरिंग, सप्लाई चेन, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सर्विस मैकेनिक्स की भर्तियां कर रही हैं. वहीं सिंपल एनर्जी अगले वित्त वर्ष में 1,500 लोगों को नौकरी पर रखने की तैयारी में है. खबर में दावा किया गया है कि ईवी सेक्टर की हर 10 में से 6 कंपनियां अगले छह महीने के दौरान हायरिंग करने की योजना बना रही हैं.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह बाजार में कमाई के मौके, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने फिर छेड़ा टैरिफ राग, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना के बाद जानें यूएस प्रसिडेंट की नई धमकी
ट्रंप ने फिर छेड़ा टैरिफ राग, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना के बाद US प्रसिडेंट की नई धमकी
बिजनेस के लिए पैसे नहीं होने का बहाना छोड़िए, सिर्फ 5000 रुपये में शुरू करें ये धाकड़ बिजनेस; होगी तगड़ी कमाई
बिजनेस के लिए पैसे नहीं होने का बहाना छोड़िए, सिर्फ 5000 रुपये में शुरू करें ये धाकड़ बिजनेस; होगी तगड़ी कमाई
बिकने जा रहा सीमेंट बनाने वाली इस कंपनी का बड़ा हिस्सा, भनक लगते ही शेयर खरीदने दौड़े निवेशक
बिकने जा रहा सीमेंट बनाने वाली इस कंपनी का बड़ा हिस्सा, भनक लगते ही शेयर खरीदने दौड़े निवेशक
ईरान में जंग के बीच भारत की बड़ी तैयारी, कनाडा पर इस चीज की सप्लाई को लेकर हिंदुस्तान की पैनी नजर
ईरान में जंग के बीच भारत की बड़ी तैयारी, कनाडा पर इस चीज की सप्लाई को लेकर हिंदुस्तान की पैनी नजर

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget