एक्सप्लोरर

Core Sectors Production: सितंबर में 8 कोर सेक्टर्स का उत्पादन 7.9 फीसदी बढ़ा, अगस्त के मुकाबले अच्छा इजाफा

Core Sectors Growth: देश के 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन सितंबर में अच्छा रहा है और इनमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अगस्त के 4.1 फीसदी के मुकाबले सितंबर में कोर सेक्टर्स की उत्पादन दर 7.9 फीसदी रही है.

Core Sectors Growth: देश के 8 कोर सेक्टर्स का उत्पादन सितंबर के महीने में अच्छी बढ़ोतरी के साथ दिखा है. कोयला, उर्वरक, सीमेंट और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 7.9 फीसदी बढ़ा है. आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा हर साल जारी किये जाने वाले कोर सेकटर से भारतीय व्यवस्था की सेहत को भी जाना जाता है.

पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो एक साल पहले समान महीने में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.4 फीसदी रही थी. वहीं अगस्त, 2022 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.1 फीसदी बढ़ा था.  वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.6 फीसदी बढ़ा है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 16.9 फीसदी बढ़ा था. सरकार की ओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि जून 2022 के लिए 8 कोर सेक्टर्स के लिए फाइनल ग्रोथ रेट 13.1 फीसदी पर आई है जो कि इसके प्रोविजनल लेवल 12.7 फीसदी से ज्यादा है.

8 कोर सेक्टर्स के अलग-अलग आंकड़े जानें
सितंबर में कोयला उत्पादन साल दर आधार पर 12 फीसदी बढ़ा और बिजली उत्पादन 11 फीसदी बढ़ा है. वहीं रिफाइनरी प्रोडक्ट्स आउटपुट में सालाना आधार पर 6.6 फीसदी की बढ़त देखी गई है. जबकि फर्टिलाइजर्स या उर्वरक की उत्पादन दर पिछले साल के मुकाबले 11.8 फीसदी रही है. सितंबर 2022 में स्टील आउटपुट 6.7 फीसदी की दर से बढ़ा है वहीं सीमेंट प्रोडक्शन 12.1 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करने में कामयाब रहा है. क्रूड ऑयल आउटपुट में सितंबर 2022 में 2.3 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा नैचुरल गैस आउटपुट 11.7 फीसदी की दर से गिरावट दिखा चुका है.

क्या हैं बुनियादी उद्योग या कोर सेक्टर्स 

कोर सेक्टर वह इंडस्ट्रीज होती हैं जो किसी भी इकोनॉमी के मुख्य उद्योग होते हैं, इनका अर्थव्यवस्था में बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसमें इनका भार या वेटेज भी शामिल होता है. अगर भारत के कोर सेक्टर्स का भार या वेटेज देखें तो पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद (28.04 फीसदी), विद्युत् उत्पादन (19.85 फीसदी), स्टील उत्पादन (17.92 फीसदी), कोयला उत्पादन (10.33 फीसदी), कच्चा तेल उत्पादन (8.98 फीसदी), प्राकृतिक गैस उत्पादन (6.88 फीसदी), सीमेंट (5.37 फीसदी), उर्वरक (2.63 फीसदी) के वेटेज के साथ  प्रमुख स्थान रखते हैं. ये देश की आर्थिक विकास दर कैसी रहने वाली है, इसका संकेत भी देते हैं. आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और बिजली आते हैं.

ये भी पढ़ें

Twitter Blue Tick: ब्लू टिक के लिए चार्ज लेने की खबरों पर आईटी राज्य मंत्री ने कहा-ट्विटर ने पुष्टि नहीं की 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget