एक्सप्लोरर

Paytm के लिए बड़ा झटका, ED ने शुरू कर दी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगे आरोपों की जांच

ED Probe Against Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने आरंभिक जांच शुरू कर दी है. आरबीआई के कंपनी पर एक्शन के दो हफ्ते बाद आई खबर पेटीएम के लिए बड़ा झटका है.

ED Probe Against Paytm Payments Bank: पेटीएम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लगे आरोपों की जांच एनफरोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ईडी ने शुरू कर दी है. ईडी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ आरंभिक जांच शुरू कर दी है और आज इस खबर के आने से पहले से पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा चुकी थी. ED की पेटीएम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत इस जांच एजेंसी ने Paytm Payments Bank पर लगे आरोपों को लेकर जांच शुरू कर दी है.

आज फिर 10 फीसदी फिसला पेटीएम का शेयर

पेटीएम ब्रांड की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट फिर देखी गई और यह लोअर सर्किट पर पहुंच गया. इस गिरावट के बाद आज पेटीएम के शेयर फिर ऑलटाइम लो लेवल यानी निचले स्तर तक गिर गए. शेयरों ने आज 342.15 रुपये प्रति शेयर का निचला स्तर बनाया जो कि पिछले 52 हफ्ते का भी निम्न लेवल है.

एक साल के निचले स्तर पर आए पेटीएम के शेयर

वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में पहली बार 350 रुपये से नीचे गिर गए हैं और ये इसके 52 हफ्तों के उच्च स्तर से 55 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दिखाता है. अक्टूबर में पेटीएम के शेयरों का लेवल 761.20 रुपये था और आज का पेटीएम का निचला स्तर 342.15 रुपये का है यानी सीधा-सीधा 55 फीसदी की कटौती पेटीएम के शेयरों के भाव में हो चुकी है.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा से RBI कर चुका इंकार

पेटीएम के शेयरों में मंगलवार को पहली बार 400 रुपये से नीचे के लेवल देखे गए थे और आज तो ये 350 रुपये से भी नीचे चले गए. पेटीएम के लिए इस समय चौतरफा मु्श्किलों का दौर नजर आ रहा है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की किसी भी समीक्षा से रिजर्व बैंक ने सोमवार को ही इनकार कर दिया था. इस तरह पेटीएम की ये आस भी टूटती दिखी कि शायद आरबीआई अपने फैसले पर फिर से विचार करेगा और फिनटेक कंपनी को कुछ राहत मिल पाएगी.

आरबीआई ने क्या एक्शन लिया था-जानें

31 जनवरी की शाम पेटीएम के लिए एक बुरा सपना बनकर आई जब भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ज्यादातर सेवाओं को 29 फरवरी के बाद से बंद करने का आदेश दे दिया. इसके तहत आरबीआई ने पेटीएम की यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड प्रोडक्ट, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद डिपॉजिट या टॉप-अप स्वीकार ना करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें

WPI Inflation: सर्दियों में थोक महंगाई में दिखी गिरावट, जनवरी में होलसेल महंगाई दर घटकर 0.27 फीसदी रही

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget