एक्सप्लोरर

Economic Survey 2025: ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए रेगुलेशन और कंप्लाइंस पर गौर करने की जरूरत

Economic Survey 2025: संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि सरकार की ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र पहल का उद्देश्य देश के सीमा पार ई-कॉमर्स उद्योग में क्रांति लाना है और इसमें आगे तेजी आएगी.

Economic Survey 2025: संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2024-25 में ई-कॉमर्स के माध्यम से देश के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विनियामक और अनुपालन दायित्वों से जुड़े मुद्दों पर गौर करने का आह्वान किया गया. इसमें कहा गया, भारत के ई-कॉमर्स निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में प्रमुख योगदानकर्ता बनने की अपार संभावनाएं हैं.

ई-कॉमर्स व्यापार और निर्यात परिवेश में बढ़ोतरी की अपार संभावनाएं

समीक्षा के मुताबिक भारत में ई-कॉमर्स निर्यात परिवेश वृद्धि के अवसर प्रदान करने साथ-साथ नियामकीय ढांचे और अनुपालन दायित्वों से संबंधित कुछ चुनौतियां भी पेश करता है. मिसाल के तौर पर समीक्षा में कहा गया कि विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स की भूमिकाएं अभी तक स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं हैं. समीक्षा में कहा गया, इसके लिए निर्यात और भुगतान प्रक्रियाओं के विभिन्न चरणों में विक्रेताओं तथा ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच सहयोग की आवश्यकता होती है.

भारत के ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने वाले कारक

इसमें कहा गया, डेटा संपर्क का विस्तार, स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच, डिजिटल वॉलेट और सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान की उपलब्धता व उपयोग में वृद्धि, ग्राहकों की आय के स्तर में वृद्धि और डिजिटल खरीदारी मंच के साथ बढ़ती परिचितता ने भारत के ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा दिया है.

बी2सी ई-कॉमर्स बाजार 2026 तक 150 अरब डॉलर तक बढ़ेगा- आर्थिक सर्वे

समीक्षा के अनुसार, वैश्विक बी2सी (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) ई-कॉमर्स बाजार के 2022 के 5,700 अरब डॉलर से बढ़कर 2026 तक 8,100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. भारत का बी2सी ई-कॉमर्स बाजार 2022 में 83 अरब डॉलर का था और इसके 2026 तक 150 अरब डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है, जो 15.9 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्शाता है.

हालांकि, मौजूदा बाजार आकार के हिसाब से भारत का ई-कॉमर्स बाजार वैश्विक बाजार का एक छोटा हिस्सा यानी करीब 1.5 प्रतिशत है और आने वाले वर्षों में इसके करीब दो प्रतिशत रहने का अनुमान है. आर्थिक समीक्षा में कहा गया, सरकार की ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र (ईसीईएच) पहल का उद्देश्य देश के सीमा पार ई-कॉमर्स उद्योग में क्रांति लाना है.

ये भी पढ़ें

Economic Survey 2025: आर्थिक सर्वे में गांवों में जीवन की गुणवत्ता सुधारने पर सरकार का ध्यान, घर-पानी और ईंधन पर भी जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget