एक्सप्लोरर

Economic Survey 2024: अमृतकाल के लिए 6 क्षेत्रों पर रखना होगा ज्यादा ध्यान, आर्थिक सर्वे में दिखा इन पर फोकस

Economic Survey 2024: इकोनॉमिक सर्वे के जरिए देश की आर्थिक तस्वीर को पेश किया जाता है. इस साल के आर्थिक सर्वेक्षण में इन सेक्टरों पर सरकार का ज्यादा फोकस रहा है, ऐसा लग रहा है.

Economic Survey 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में ने बजट से ठीक पहले यानी 22 जुलाई को संसद में प्री-बजट डॉक्यूमेंट यानी इकोनॉमिक सर्वे पेश किया. संसद के बजट सत्र से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह देश के लिए बेहद गर्व का मौका है क्योंकि पिछले 60 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई सरकार लगातार तीसरे बार सत्ता में आई है. ऐसे में 'मैं लोगों को यह पूरा भरोसा देना चाहूंगा कि हम अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस बजट को पेश करने जा रहे हैं.' पीएम मोदी ने आने वाले बजट को 'अमृत काल' के लिए महत्वपूर्ण बजट करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह बजट हमारे लक्ष्य यानी 'विकसित भारत' को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा.

इन छह क्षेत्रों में देना होगा सबसे ज्यादा ध्यान-इकोनॉमिक सर्वे

इकोनॉमिक सर्वे में अमृत काल में विकास करने के लिए कुल छह सेक्टरों पर प्रमुख रूप से ध्यान देने को कहा गया है. जानते हैं इस बारे में.

1. इस सर्वे में निजी निवेश को बढ़ाने पर जोर दिया गया है. देश में प्राइवेट सेक्टर निवेश में बढ़त के साथ देश की आर्थिक तरक्की में भी तेजी आएगी.

2. इस इकोनॉमिक सर्वे में MSME सेक्टर की ग्रोथ और विस्तार पर खास जोर देने की जरूरत को चिह्नित किया गया है.

3. इस इकोनॉमिक सर्वे में कृषि को देश की तीसरी इंजन के रूप में बताया गया है. ऐसे में सरकार को कृषि की क्षमता को पहचान कर उसकी नीतिगत बाधाओं को दूर करने के लिए कहा गया है.

4. इस सर्वे में भारत हरित परिवर्तन के लिए ज्यादा से ज्यादा फाइनेंस की जरूरत को भी बताया गया है.

5. देश में शिक्षा और रोजगार के बीच एक बड़ा अंतर है. इस इकोनॉमिक सर्वे से यह बात सामने आई है. ऐसे में सरकार को इस अंतर को खत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है.

6. इस सर्वे में राज्यों की क्षमता को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार देश की विकास गति को बढ़ाने के लिए राज्यों की क्षमता और सामर्थ्य को बढ़ाने की आवश्यकता है.

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी 6.5-7 फीसदी रहने का अनुमान

इस इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी के बीच रहने की संभावना है. वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में महंगाई 4.5 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में यह घटकर 4.1 फीसदी रहने का अनुमान है.

23 जुलाई को पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए अपना पहला बजट पेश करेंगी. यह बजट वित्त वर्ष 2024-25 के लिए होगा. वह लगातार सातवीं बार आम बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बनने जा रही हैं. यह बजट मंगलवार सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Union Budget App: सरकारी ऐप पर मिलेगी बजट की पूरी जानकारी, करें डाउनलोड और हिंदी-अंग्रेजी में लें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget