शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज भी जारी, नई ऊंचाई पर खुले सेंसेक्स, निफ्टी
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 182 अंक की बढ़त के साथ 38,875.86 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच विदेशी कोषों तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई.

मुंबई: शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज भी जारी रहा. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 182 अंक की बढ़त के साथ 38,875.86 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच विदेशी कोषों तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई.
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 11,751.20 अंक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से यहां भी धारणा को बल मिला. अमेरिका तथा मेक्सिको के बीच व्यापार करार की खबरों से भी निवेशकों का उत्साह बढ़ा.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 181.75 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,875.86 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. कल सेंसेक्स ने 38,736.88 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया था.
निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 59.25 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,751.20 अंक के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया. कल निफ्टी ने 11,700.95 (कारोबार के दौरान) अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था.
घंटी बजाओ: दिल्ली में पानी, हवा और जमीन को जहर बना रही हैं अवैध फैक्ट्रियां
Source: IOCL


























